इस साल इन राशियों को मिलेगा उत्तम स्वास्थ्य का वरदान- आपकी राशि है इसमें शामिल?

बड़े बुजुर्गों ने सही ही कहा था कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। हालांकि यह बात हमें समझने में काफी लंबा समय लग गया। कहना गलत नहीं होगा कि कोरोना के आने के बाद से लोगों ने अपने स्वास्थ्य को ज्यादा गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। अब हल्की सी छींक भी आती है तो लोग चिंतित हो उठते हैं कि आखिर उसके पीछे क्या वजह होगी? इसका तुरंत इलाज करते हैं और अपने आप को फिट और फाइन रखने की हर मुमकिन कोशिश करते रहते हैं। 

इसके अलावा बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो नए साल या नए महीने के शुरू होने से पूर्व ही यह जानने की जिज्ञासा भी रखते हैं कि आने वाले समय में उनका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज के इस खास ब्लॉग में आज हम इसी विषय पर बात करेंगे और जानेंगे कि वर्ष 2024 में आपका स्वास्थ्य क्या आपके पक्ष में रहने वाला है या आपको कुछ चुनौती उठानी पड़ेगी?

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी

स्वास्थ्य और ग्रहों का संबंध

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का हमारे स्वास्थ्य से सीधा रिश्ता बताया गया है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो सूर्य ग्रह आयु, सिर, हृदय, प्राण, शक्ति, रक्त और पित्त को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है तो व्यक्ति का शरीर स्वस्थ होता है। वहीं सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को दिल, आंख, पित्त, आदि से संबन्धित परेशानियां हो सकती हैं। चंद्रमा की बात करें तो चंद्रमा नेत्र, फेफड़े, मन, मस्तिष्क, उदर, मूत्राशय, रक्त, रस, धातु आदि को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर चंद्रमा मजबूत स्थिति में ना हो तो व्यक्ति के जीवन में कफ से संबंधित दिक्कतें, मूत्र विकार, मुख के रोग, नाक से संबंधित परेशानियां या मानसिक रोग होने की भी संभावना बनी रहती है। 

मंगल ग्रह की बात करें तो यह व्यक्ति के कान, कपाल, मज्जा, शारीरिक शक्ति, दाह, पित्त आदि को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर मंगल मजबूत हो तो इससे व्यक्ति की हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं अन्यथा व्यक्ति को इन क्षेत्रों से संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती है। गुरु ग्रह की बात करें तो गुरु ग्रह चर्बी, उदर, रक्त धमनी, त्रिदोष आदि को प्रभावित करता है ऐसे में अगर गुरु मजबूत हो तो शरीर स्वस्थ रहता है वरना इन क्षेत्रों से संबंधित परेशानियां व्यक्ति को उठानी पड़ सकती है। 

शुक्र ग्रह की बात करें तो यह जननेंद्रिय, शुक्राणु, नेत्र आदि को प्रभावित करता है। अगर यह ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है अन्यथा उसे परेशानी उठाने पड़ सकती है। शनि की बात करें तो स्वास्थ्य के लिए शनि ग्रह को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्यक्ति की हड्डियों के जोड़, पैर, घुटने, वात संस्थान, स्नायु संस्थान, मजा आदि को प्रभावित करते हैं। ऐसे में शनि का कुंडली में मजबूत होना बेहद आवश्यक होता है तभी व्यक्ति खुलकर अपने स्वास्थ्य का आनंद ले सकता है।

इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2024 शनि का ही साल है। ऐसे में स्वास्थ्य को बनाने या बिगाड़ने के लिए आपको सीधे तौर पर शनि पर आश्रित रहना होगा। आप चाहें तो इस साल अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकते हैं और लापरवाही करके आप अपने स्वास्थ्य को खराब भी कर सकते हैं। आइये अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2024 क्या भविष्यवाणी लेकर आया है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। जहां एक तरफ गुरु महाराज आपको स्वास्थ्य परेशानियों से बचाएंगे वहीं राहु और केतु 12वें और छठे भाव में स्थित होकर आपको परेशान भी कर सकते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें।

सितंबर का महीना स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए सबसे अनुकूल संकेत दे रहा है वहीं अक्टूबर और नवंबर में आपको आंखों और पेट से संबंधित परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। पंचम भाव में केतु, 12वें भाव में बृहस्पति, अष्टम भाव में सूर्य और मंगल अनुकूल संकेत नहीं दे रहे हैं। इस दौरान आपको तमाम स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

हालांकि साल के मध्य भाग में आपको स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त होगा लेकिन अक्टूबर के महीने में दोबारा से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दस्तक दे सकती हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का उत्तम ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को वर्ष 2024 में स्वास्थ्य के लिहाज से प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होने की आशंका है। शुक्र और बुध छठे भाव में, सूर्य और मंगल सप्तम भाव में स्थित रहेंगे जिससे आपको कई तरह की परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं। इस साल अपनी बुरी आदतों को त्याग कर आप अपनी सेहत को उत्तम बना सकते हैं।

मई और अगस्त का महीना सेहत के लिहाज से अनुकूल साबित होगा वहीं अक्टूबर नवंबर में आपको कुछ परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के संदर्भ में साल 2024 बहुत ज्यादा खास नहीं रहेगा। आपको सिरदर्द और बुखार जैसी दिक्कतें समय-समय पर होती रहेगी। शनिदेव आपके अष्टम भाव में वर्ष पर्यंत्र मौजूद रहेंगे जिससे आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी तो नहीं होगी हालांकि छोटी बीमारियों को नजर अंदाज न करें।

12 जुलाई के बाद का समय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल संकेत दे रहा है। साथ ही नवंबर और दिसंबर के महीने भी आपके लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं। सलाह दी जाती है कि अपना और अपने घर में मौजूद बड़े बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। अन्यथा यह साल आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।

सिंह राशि 

वर्ष 2024 की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा अनुकूल नहीं नजर आ रही है। इस साल पंचम भाव में सूर्य और मंगल, सप्तम भाव में शनि और राहु, अष्टम भाव में मौजूद होकर आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की तरफ इशारा कर रहे हैं। आपको बुखार, पेट दर्द और सिर दर्द की परेशानी इस साल उठानी पड़ सकती है।

साल के पूर्वार्ध में यह समस्याएं बढ़ भी सकती हैं। ऐसे में सावधान रहें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को वर्ष 2024 में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। इस पूरे साल राहु सप्तम भाव में, केतु आपकी राशि में रहेंगे जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। अपने जीवन में अनुशासन लाएँ और सेहत पर ध्यान रखें।

इस साल आपको गुप्त रोग परेशान कर सकते हैं। हालांकि साल का उत्तरार्ध आपको समस्याओं से राहत अवश्य दिलाएगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 औसत रहने वाला है। इस साल आपको रक्त और आंखों से जुड़ी परेशानियाँ दिक्कत में डाल सकती हैं।

वर्ष के पूर्वार्थ में आपको स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधान रहना होगा। हालांकि यहां राहत यह है कि परेशानियां जितनी रफ्तार से आपके जीवन में आएंगी उससे दोगुनी रफ्तार से वापस भी चली जाएंगी।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को साल की शुरुआत में अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी जा रही है। इस साल आपको पेट और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

फरवरी से मार्च के बीच आपको परेशानियों से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि जून, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर के दौरान आपको स्वास्थ्य परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं।

धनु राशि 

धनु राशि के लिए वर्ष 2024 स्वास्थ्य के संदर्भ में औसत रहेगा। आप किसी तरह के संक्रमण में आ सकते हैं ऐसे में अपना ध्यान रखें। साथ ही इस साल विशेष रूप से धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।

मई के महीने में आपको स्वास्थ्य के संदर्भ में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी सभी शारीरिक चुनौतियों से उबरेंगे और खुलकर अपने उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

जून से नवंबर के दौरान आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अन्यथा इस दौरान आपका स्वास्थ्य आपको परेशान भी कर सकता है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है। इस साल शनि देव कुंभ राशि में ही स्थित होकर आपको उत्तम स्वास्थ्य का वरदान देंगे। आप अगर अनुशासित तरीके से जीवन भी जीते हैं तो आपका स्वास्थ्य और भी अधिक उत्तम बन सकता है।

हालांकि राहु केतु की स्थिति थोड़े प्रतिकूल संकेत दे रही है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 स्वास्थ्य के लिहाज से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। राहु आपकी राशि में साल भर रहने वाले हैं, केतु सप्तम भाव में रहेंगे जिसे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है। शनि देव भी आपको इस साल आंख से संबंधित दिक्कतें, पैरों में दर्द, एड़ी में दर्द, चोट, मोच आदि दिक्कतें दे सकते हैं।

अप्रैल के दौरान स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधानी बरतनी की सलाह आपको दी जा रहे हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *