• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

शुक्र का तुला राशि में गोचर, स्वराशि में गोचर का प्रभाव (22 नवंबर, 2026)

2026 में शुक्र का तुला राशि में गोचर: प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

शुक्र का तुला राशि में गोचर की बात करें तो वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को अत्यंत महत्वपूर्ण और स्वभाव से शुभ ग्रह माना जाता है। यह ग्रह जीवन में प्रेम, आकर्षण, कला, सौंदर्य, रोमांस और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र का प्रभाव व्यक्ति के जीवन को अधिक आनंदमय, रचनात्मक और विलासितापूर्ण बना सकता है। जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शुक्र मजबूत और अनुकूल स्थिति में होता है, तो उसके जीवन में आराम, प्रेम और भौतिक समृद्धि के अवसर बढ़ जाते हैं।

शुक्र का तुला राशि में गोचर (22 नवंबर, 2026)

जिन जातकों की कुंडली में शुक्र की स्थिति सुदृढ़ होती है, वे अक्सर आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं और उन्हें जीवन में अच्छे प्रेम संबंध, सुखद वैवाहिक जीवन तथा सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ऐसे लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती। उन्हें सुंदर वस्त्र, आभूषण, वाहन, शानदार घर और कई प्रकार की लक्ज़री चीज़ों का आनंद लेने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही शुक्र का अनुकूल प्रभाव व्यक्ति को कला, संगीत, फैशन, डिजाइन और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में भी सफलता दिला सकता है। कई बार शुक्र की कृपा से विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े अवसर भी प्राप्त होते हैं।

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें शुक्र का तुला राशि में गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव  

इसके विपरीत यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर या पीड़ित अवस्था में हो, तो जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति अपेक्षाकृत कम हो सकती है। ऐसे लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ती है, लेकिन उसके अनुरूप सुख और संतोष नहीं मिल पाता। प्रेम संबंधों में अस्थिरता, वैवाहिक जीवन में मतभेद या भावनात्मक असंतुलन भी देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी कमजोर शुक्र त्वचा से जुड़ी समस्याएं या यौन रोग जैसी परेशानियों का कारण बन सकता है। ऐसी स्थिति में ज्योतिषीय उपायों के माध्यम से शुक्र ग्रह को शांत और मजबूत करने की सलाह दी जाती है, ताकि उसके नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सके।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र के तुला राशि में गोचर का समय

ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 22 नवंबर 2026 को शाम 16 बजकर 54 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि  में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में शुक्र का यह गोचर इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि यह शुक्र की अपनी राशि है, जहां वह अपनी ऊर्जा को पूरी तरह से व्यक्त करने में सक्षम होता है। इस परिवर्तन का प्रभाव सभी बारह राशियों के जातकों के जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा।

इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को प्रेम, संबंधों और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों को संतुलन बनाए रखने और धैर्य रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। आइये देखते हैं कि शुक्र का यह महत्वपूर्ण गोचर किस राशि के लिए खुशियों और अवसरों का द्वार खोलता है और किन राशियों को थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह देता है।

Read in English: Venus Transit in Libra

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

मेष राशि

शुक्र का यह गोचर मेष राशि के लिए सातवें भाव में होगा। यह आपको कार्यक्षेत्र में आपको विशेष पहचान दिलवा सकता है। आपके काम की सराहना होगी और आपके पद या जिम्मेदारियों में भी वृद्धि होने की संभावना बन सकती है। सहकर्मियों के बीच आपकी छवि मजबूत हो सकती है और लोग आपको नेतृत्व करने योग्य व्यक्ति के रूप में देखने लगेंगे। हालांकि इस समय आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि कार्यस्थल पर किसी भी तरह के विवाद या बहस से दूर रहें, क्योंकि छोटी-सी बात भी आपकी छवि को प्रभावित कर सकती है।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह गोचर थोड़ा सावधानी बरतने का संकेत देता है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा। समय पर आराम करना और स्वास्थ्य को अनदेखा न करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

यदि आप विवाहित हैं तो इस दौरान वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।

प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेम विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों को इस समय कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की सहमति या परिस्थितियों के कारण थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं।

उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद चंदन का दान करना शुभ माना जाता है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर छठे भाव में होगा इसलिए आपको इस दौरान आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता हो सकती है। यदि आप अपनी जीवनशैली में सुधार करते हैं और संतुलित आहार अपनाते हैं तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है। नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या इस समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस गोचर के दौरान आपके विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपके खिलाफ कोई रणनीति बना सकते हैं। ऐसे में समझदारी और धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करना आवश्यक होगा।

विवाहित जीवन में भी इस दौरान कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर अहंकार या जिद को अपने रिश्ते के बीच आने देना स्थिति को और कठिन बना सकता है।

यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में संयम और समझदारी से काम लेना ही उचित रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह देता है। अनावश्यक खर्च करने से बचें और बचत पर ध्यान दें, क्योंकि यह आगे चलकर आपके लिए सहायक साबित हो सकता है।

इस अवधि में लंबी यात्रा की योजना बनाने से भी बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि यह यात्रा अपेक्षित लाभ देने के बजाय परेशानी बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ काम करने पर ही आपको सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए कुछ लोग बैंक से लोन लेने का विचार भी कर सकते हैं।

उपाय: माता के मंडित में शुक्रवार को इत्र भेंट करना शुभ रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए शुक्र का यह गोचर पांचवें भाव में होगा। यह अवधि आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। व्यक्तिगत स्तर पर आप अपने विरोधियों को पराजित करने में सफल हो सकते हैं और आपकी आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

आर्थिक दृष्टि से भी यह समय राहत देने वाला साबित हो सकता है। यदि आपने पहले किसी से उधार लिया है या बैंक से लोन लिया है, तो इस अवधि में उसे चुकाने के अवसर बन सकते हैं। इससे आर्थिक दबाव कम होगा और आपको मानसिक संतोष भी मिलेगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय काफी अच्छा रह सकता है। आप पहले की तुलना में अधिक ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें इस दिशा में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी इस दौरान अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

प्रेम जीवन के मामले में यह समय बेहद रोमांटिक साबित हो सकता है। आपके जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा और आप अपने साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर पा सकते हैं। यह समय आपके रिश्ते को और मजबूत बनाने का काम करेगा।

यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी की ओर से कोई ऐसी खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। वहीं नवविवाहित जोड़ों के लिए यह समय संतान सुख के योग भी बना सकता है।

उपाय: “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का नियमित जाप करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए शुक्र का यह गोचर चौथे भाव में होगा। इस गोचर के दौरान कर्क राशि के जातकों को जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक अनुभव मिल सकते हैं।

सबसे पहले पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस समय घर का वातावरण काफी सुखद और आनंदमय रहने की संभावना है। लंबे समय के बाद आपको अपने परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

आर्थिक दृष्टि से भी यह समय काफी अनुकूल माना जा सकता है। इस अवधि में आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन बना सकते हैं। संभव है कि इस समय आप नई गाड़ी खरीदने का विचार करें या घर की सजावट और आरामदायक वस्तुओं पर धन खर्च करें।

यदि आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि यदि आप किसी समस्या में फंस जाते हैं तो कोई दूसरा सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। इसलिए कार्यक्षेत्र में संतुलित व्यवहार बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह गोचर आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आप अपनी सेहत के प्रति पहले से अधिक सजग रह सकते हैं।

उपाय: भगवान शिव जी की आराधना करना और उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए शुक्र का यह गोचर तीसरे भाव में होगा। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

इस गोचर के दौरान आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी और आप अपने कामों को पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस समय आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।

इस अवधि में आपकी रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी बढ़ सकती है। आप विभिन्न धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं को समझने में रुचि ले सकते हैं। संभव है कि इस दौरान आप किसी तीर्थ या धार्मिक यात्रा पर भी जाएं, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त हो।

पारिवारिक जीवन में भी यह समय सकारात्मक संकेत दे रहा है। आपके भाई-बहनों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता या लाभ मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग की भावना भी मजबूत हो सकती है।

यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय नौकरी बदलने का विचार आपके मन में आ सकता है। हालांकि ऐसा कोई निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना आवश्यक होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे आपके काम आसान हो सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो सरकार की ओर से किसी विशेष लाभ या अवसर की प्राप्ति भी हो सकती है।

सामाजिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। भाग्य भी इस समय आपका साथ दे सकता है, जिससे आपके कई प्रयास सफल हो सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश भी संभव है।

उपाय: गौमाता को चारा खिलाना और उनकी पूजा करना आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर दूसरे भाव में होगा। इस अवधि में आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

इस गोचर के दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और किसी विदेशी स्रोत से लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, खासकर शेयर मार्केट या रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में, तो यह समय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। सही योजना और समझदारी से किया गया निवेश आपको अच्छा आर्थिक लाभ दिला सकता है।

पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस समय घर में खुशियों का माहौल बना रह सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है या परिवार के किसी सदस्य को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

इस अवधि में किसी महिला मित्र या महिला सहयोगी के माध्यम से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपको स्वादिष्ट भोजन पसंद है तो इस समय आपको अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लेने के अवसर भी मिल सकते हैं।

शुक्र के प्रभाव से आपकी वाणी में भी मधुरता आ सकती है। आपकी बातचीत का तरीका लोगों को आकर्षित कर सकता है और आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी यह समय काफी अच्छा माना जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। बच्चों को अपने पिता का सहयोग और आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है, जिससे वे अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

उपाय: भगवान शिव जी और माता पार्वती जी की पूजा अक्षत से करना शुभ रहेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहा है। यह समय आपके व्यक्तिगत विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। हालांकि एक बात का ध्यान रखना जरूरी होगा कि किसी भी चीज़ की अधिकता से बचें, क्योंकि अति हमेशा नुकसानदायक होती है।

इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी बातों और व्यवहार से प्रभावित होंगे। सामाजिक जीवन में भी आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

हालांकि इस समय मन में कुछ वासनात्मक या भौतिक आकर्षण से जुड़े विचार भी आ सकते हैं। ऐसे में आत्मसंयम बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा, क्योंकि किसी भी प्रकार की असावधानी आपकी सामाजिक छवि को प्रभावित कर सकती है।

यदि आप विवाहित हैं तो इस गोचर के दौरान संतान सुख प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। वहीं जो लोग अभी अविवाहित हैं, उनके विवाह के योग भी बन सकते हैं। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो यह समय अपने रिश्ते को अगले चरण में ले जाने के लिए अनुकूल हो सकता है। संभव है कि आप अपने साथी को परिवार से मिलवाने का निर्णय लें।

इस समय आपकी रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी बढ़ सकती है। धर्म-कर्म और पुण्य कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में सुख-समृद्धि के योग भी मजबूत होंगे। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस गोचर के दौरान आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए यह समय मेहनत का रहेगा। यदि वे पूरे समर्पण के साथ पढ़ाई करेंगे तो परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

उपाय: “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” मंत्र का नियमित जाप करना लाभकारी रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बारहवें भाव में होगा। इस अवधि में आपको इन क्षेत्रों से जुड़े अनुभव मिल सकते हैं।

इस गोचर के दौरान आपको किसी विदेशी स्रोत से लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा इस अवधि में आप अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने या यात्रा करने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।

आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। एक ओर जहां आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, वहीं दूसरी ओर आपको भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेने के अवसर भी मिल सकते हैं। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्ति की संभावना भी बनी रह सकती है, जिससे आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

कार्यस्थल पर विपरीत लिंग के लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर हो सकते हैं और उनके साथ आपकी दोस्ती भी बढ़ सकती है। इसका सकारात्मक प्रभाव आपके काम पर भी देखने को मिल सकता है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए विदेश यात्रा करने का अवसर भी मिल सकता है।

विवाहित जातकों के लिए यह समय काफी सुखद हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और वैवाहिक जीवन में संतुलन और खुशियां बनी रह सकती हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है।

प्रेम जीवन की दृष्टि से यह समय थोड़ा सावधानी बरतने का संकेत देता है। इस अवधि में किसी बात को लेकर आपके और आपके साथी के बीच मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अनावश्यक विवाद से बचें और रिश्ते में समझदारी और धैर्य बनाए रखें।

उपाय: कन्याओं को खीर खिलाना लाभकारी होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। इस गोचर के दौरान आपको आर्थिक और सामाजिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सबसे पहले आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है और आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद ले सकते हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और जीवन में समृद्धि का अनुभव हो सकता है।

कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी और आपके करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

प्रेम जीवन की बात करें तो यह समय आपके लिए काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो इस दौरान आप अपने साथी के साथ यादगार और खुशहाल पल बिता सकते हैं। आप दोनों के बीच प्रेम और समझदारी और मजबूत हो सकती है। यह समय अपने परिवार से विवाह की बात करने के लिए भी अनुकूल माना जा सकता है।

यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मधुर हो सकता है। आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और जीवन में खुशियों का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान विपरीत लिंग के लोगों के साथ नई दोस्ती भी हो सकती है, जो आगे चलकर आपके जीवन में सहायक साबित हो सकती है।

उपाय: माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करना अत्यंत शुभ होगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि के लिए शुक्र का यह गोचर दसवें भाव में होगा। इस अवधि में आपके पेशेवर जीवन पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है।

इस गोचर के दौरान आप अपने काम में पूरी मेहनत और लगन से जुटे रहेंगे, लेकिन कभी-कभी आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं या चुनौतियां सामने आ सकती हैं, जिससे थोड़ी निराशा भी हो सकती है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना और जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लेना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा।

संभव है कि इस अवधि में आप नौकरी बदलने का विचार करें। हालांकि किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना आवश्यक होगा, क्योंकि जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है।

पारिवारिक जीवन में भी कुछ छोटी-मोटी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। विशेष रूप से बच्चों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में उन्हें समझने और प्रेमपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की जरूरत होगी ताकि उनके मन को ठेस न पहुंचे। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा।

इस दौरान आपके विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप उनसे उलझने के बजाय उन्हें नज़रअंदाज़ करें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। मकर राशि के पुरुष जातकों को इस समय विशेष रूप से महिलाओं का सम्मान करने की सलाह दी जाती है।

प्रेम जीवन की बात करें तो इस समय आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ अप्रत्याशित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन में मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस गोचर के दौरान व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार का विस्तार करने के प्रयास में किसी सरकारी अधिकारी के साथ मतभेद भी हो सकता है, इसलिए सभी काम नियमों के अनुसार करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: मां दुर्गा जी की आराधना करना शुभ रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर नवम भाव में होगा। यह गोचर आपके लिए कई सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है।

इस अवधि में आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। खासतौर पर लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं। आप परिवार या मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं और यह यात्रा आपके लिए कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकती है।

सामाजिक जीवन में भी इस समय आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे भविष्य में आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं।

इस दौरान आपकी रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बढ़ सकती है। संभव है कि आप किसी प्रसिद्ध मंदिर या धार्मिक स्थल के दर्शन करने जाएं, जिससे आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलने की संभावना है। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो इस समय सरकार की ओर से किसी विशेष लाभ या अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

यदि आप लंबे समय से किसी खास लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं तो इस दौरान उस क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। यह सफलता आपको स्थिर लाभ और संतोष भी दे सकती है।

विवाहित जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप वैवाहिक जीवन में सुख और संतुलन का अनुभव कर सकते हैं। वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अनुकूल है। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं और किसी खास डेट या यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।

उपाय: छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आठवें भाव में होगा। इस गोचर के दौरान आपको कुछ मिश्रित अनुभव हो सकते हैं।

इस अवधि में आपको अपनी भावनाओं और इच्छाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी, विशेष रूप से यौन इच्छाओं के मामले में संयम बरतना आपके लिए आवश्यक हो सकता है। हालांकि दूसरी ओर यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेने के अवसर भी दे सकता है।

पारिवारिक जीवन सामान्यतः सुखद रह सकता है। इस दौरान आप घर के लिए नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे और परिवार के सदस्यों की नजरों में आपकी छवि और मजबूत हो सकती है।

यदि आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है और एक नया रिश्ता शुरू हो सकता है। हालांकि शुरुआती समय में इस रिश्ते को निजी रखना ही आपके लिए बेहतर हो सकता है।

करियर के क्षेत्र में अचानक लाभ मिलने की संभावना है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने काम को लेकर पहले से अधिक गंभीर और सजग हो सकते हैं। इसी कारण आपके पद या जिम्मेदारियों में भी वृद्धि हो सकती है। जो लोग सरकारी पद पर कार्यरत हैं, उनके लिए इस दौरान स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर के योग भी बन सकते हैं।

स्वास्थ्य के मामले में यह समय थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत देता है। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है और पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

उपाय: शुक्रवार के दिन मां दुर्गा जी को केसर युक्त खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.  शुक्र का तुला राशि में गोचर कब होगा?

 शुक्र देव 22  नवंबर 2026 को तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

2.  तुला राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की सातवीं राशि तुला के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।

3. शुक्र ग्रह कौन हैं?

शुक्र देव को प्रेम, ऐश्वर्य और भोग-विलास के कारक ग्रह कहा जाता है।  

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।