• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

बुध का तुला राशि में उदय (10 नवंबर, 2026)

बुध ग्रह का तुला राशि में उदय:  बुध ग्रह जो व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह हैं जो 30 अक्टूबर 2026 को अस्त हो गए थे। अब यह 10 नवंबर 2026 की दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर तुला राशि में उदित होने जा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि बुध ग्रह जिस समय अस्त हुए थे उस समय वह तुला राशि में वक्री अवस्था में थे। अब बुध उदित हो रहे हैं तब भी बुध ग्रह तुला राशि में ही वक्री अवस्था में ही हैं।

बुध का तुला राशि में उदय (10 नवंबर, 2026)

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें बुध का तुला राशि में उदय का अपने जीवन पर प्रभाव  

तुला राशि बुध ग्रह के मित्र शुक्र की राशि है। अतः इस राशि में पहुंचने पर बुध ग्रह सामान्य तौर पर स्वस्थ और मजबूत माने जाएंगे। जैसा कि ज्योतिष के जानकार जानते हैं कि बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट रहने वाला ग्रह है इसलिए यह अक्सर अस्त हो जाते हैं। हालांकि, बुध ग्रह जब अस्त होते हैं, तो यह उन चीज़ों को प्रभावित करते हैं जिनके यह कारक ग्रह हैं। ठीक उसी तरह जब बुध ग्रह उदित हो जाते हैं तो उनके उदित होने का भी प्रभाव संबंधित चीजों और कामों में पड़ता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संचार, शिक्षा और व्यापार आदि का कारक माना गया है। ऐसे में, बुध ग्रह के उदित होने से इन क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

साथ ही, जिन लोगों के लिए बुध अनुकूल ग्रह हैं, उनके लिए इनके उदित होने से सकारात्मक बढ़ जाती है। हालांकि, जिनकी कुंडली में बुध ग्रह नकारात्मक स्थिति में होते हैं, उन्हें इनके उदिता होने से परिणाम नकारात्मक मिल सकते हैं। बुध ग्रह के उदय होने से कुछ लोगों को फायदा मिलेगा तो ही कुछ को नुकसान भी मिल सकता है। आपकी लग्न या राशि पर बुध ग्रह के उदय होने का किस तरह से प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं।

Read Here In English: Mercury Rise In Libra

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो तुला राशि में आपके सप्तम भाव में उदित होने जा रहे हैं। सप्तम भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में उदित होने की अवस्था में बुध ग्रह मजबूत नहीं होंगे इसलिए सप्तम भाव से संबंधित मामलों में कमजोर परिणाम दे सकते हैं।

स्वास्थ्य थोड़ा नाज़ुक रह सकता रह है। लाइफ पार्टनर या व्यावसायिक पार्टनर के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय को लेकर के भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन बुध ग्रह जिन जिन भावों के स्वामी हैं उनमें मजबूती देखने को मिलेगी। आपका कॉन्फिडेंस बेहतर होगा। भाई-बंधु और पड़ोसियों के साथ संबंध भी बेहतर हो सकते हैं और आप प्रतिस्पर्धात्मक मामलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। बुध ग्रह से आप मिले-जुले या औसत से थोड़े कमजोर परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में दूसरे भाव और पांचवें भाव के भी स्वामी होते हैं। अब यह आपके छठे भाव में उदित होने जा रहे हैं। छठे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा माना जाता है। ऐसे में, बुध ग्रह के उदित होने से अच्छाइयों का ग्राफ बढ़ेगा। आप न केवल आर्थिक मामलों में बल्कि कार्य, व्यापार और स्वास्थ्य संबंधित मामलों में भी अनुकूलता का अनुभव कर सकेंगे।

यश, मान-सम्मान बढ़ाने में भी बुध की यह स्थिति प्रभावी साबित होगी। वहीं धन भाव के स्वामी का उदित होना आर्थिक मामलों में भी अच्छाई देगा। पारिवारिक मामलों में भी अच्छाई देगा। पंचम भाव के स्वामी के उदित हो जाने से शिक्षा, प्रेम, सगाई इत्यादि के मामले में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी।

उपाय: भगवान गणेश को फूलों की माला चढ़ाना शुभ रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ चौथे भाव के भी स्वामी हैं। यह अब आपके पंचम भाव में उदित होने वाले हैं। वैसे तो पांचवे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। इस लिहाज़ से बुध का उदित होना कोई विशेष फायदा नहीं देगा, लेकिन लग्न या राशि के स्वामी के उदित होने से आपके स्वास्थ्य में बेहतरी देखने को मिल सकती है। आपका कॉन्फिडेंस भी बेहतर हो सकता है।

घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। जमीन-जायदाद या फिर वाहन इत्यादि का मामला; उनमें भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं संतान और प्रेम से संबंधित मामले में जागरूक रहने की जरूरत रहेगी। बेहतर होगा कि किसी नई योजना पर बात न करें और आर्थिक मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करें। बुध ग्रह के उदित होने से कई फायदे मिलने वाले हैं, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

उपाय: गाय की सेवा करना हितकारी रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे तथा द्वादश भाव के स्वामी हैं जो आपके चतुर्थ भाव में उदित हो रहे हैं। चौथे भाव में बुध के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऐसे में, बुध का उदित होना अच्छाइयों के ग्राफ को बढ़ाएगा। माता या फिर जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिलेगी। घर-गृहस्थी का सुख मिलेगा। बड़े लोगों से मित्रता बढ़ेगी। दूर स्थानों संबंधित क्षेत्रों में भी अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे।

यदि आप विदेश में रहते हैं और घर आने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो उसमें प्रगति देखने को मिल सकती है। वहीं, स्वामित्व के आधार पर भी बुध का उदित होना विदेश और दूर के स्थान से संबंधित मामलों में अनुकूलता देगा। तीसरे भाव के स्वामी का उदित होना आस-पड़ोस के संबंधों को सुधारने का काम करेगा। भाई-बंधुओं के साथ संबंध बेहतर होंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। बुध के उदित होने का आपको अच्छा-खासा फायदा मिलने वाला है।

उपाय:अस्थमा रोगियों को दवा खरीदने में सहयोग करना शुभ रहेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में उदित होने वाले हैं। तीसरे भाव में बुध के गोचर को मिले-जुले परिणाम देने वाला माना गया है। विशेषकर भाई-बंधुओं और पड़ोसियों से अनुबंध देने वाला कहा गया है। ऐसे में, आपको अपने  बातचीत के तरीके को सही रखना जरूरी होगा।

बुध के उदय होने से इन मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता बढ़ जाएगी। लेकिन स्वामित्व के आधार पर देखें, तो आपकी आमदनी बढ़ सकती है। रुके हुए कामों को गति मिल सकती है। आर्थिक मामले में अच्छी उन्नति देखने को मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी। कुछ मामलों में कमजोर और कई मामलों में बुध के उदित होने से आपको अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।

उपाय: चिड़ियों को दान डालें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके कर्म स्थान यानी कि दशम भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके दूसरे भाव में उदित होने वाले हैं। दूसरे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है, विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में। वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति करवाने वाला कहा गया है।

यदि आपका काम बोलने का है यानी कि आप वाणी से संबंधित काम करते हैं, कंसल्टेंसी देते हैं, पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विभाग में कार्यरत हैं, तो बुध ग्रह के परिणाम सकारात्मक होने वाले हैं। वहीं स्वामित्व के आधार पर कार्यक्षेत्र व मान सम्मान के अलावा स्वास्थ्य आदि के मामले में बुध ग्रह के उदित होने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।  

उपाय: मांस-मदिरा से बचें और स्वयं को शुद्ध एवं सात्विक बनाए रखें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में भाग्य भाव और द्वादश भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पहले भाव में उदित हो रहे हैं। पहले भाव में बुध ग्रह की गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। हालांकि, पहले भाव में अस्त और वक्री होकर भी बुध ग्रह के परिणाम कमजोर थे। अभी उदित होने के बाद भी परिणाम कोई विशेष सकारात्मक होने वाले नहीं है।

लेकिन स्वामित्व के आधार पर देखें, तो भाग्य भाव के स्वामी का उदित होना भाग्य का साथ दिलाएगा। भाग्य भाव के स्वामी का पहले भाव में आना भी भाग्य के सपोर्ट को बढ़ाने का काम करेगा। विदेश से संबंधित मामलों में अनुकूलता देने का काम करेगा, लेकिन भागदौड़ की अधिकता भी हो सकती है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि बुध ग्रह के उदित होने से कोई बड़ा सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव आपको देखने को नहीं मिलेगा। बस भाग्य भाव के सपोर्ट के बढ़ जाने से कर्मठ लोग अच्छे परिणाम प्राप्त कर लेंगे।

उपाय: किसी गरीब कन्या को पढ़ाई-लिखाई की सामग्री यानी पेन, कॉपी इत्यादि देना शुभ रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में आठवें भाव और लाभ भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके द्वादश भाव में गोचर करते हुए उदित होने जा रहे हैं। द्वादश भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना गया है। ऐसे में बुध का उदित होने से कमजोर परिणाम का ग्राफ बढ़ सकता है। सरल शब्दों में, बुध की यह एक कमजोर स्थिति होगी जो आपके स्थान में बदलवा कर सकती हैं। यह स्थान हानि करवा सकते हैं। स्त्री को कष्ट दे सकते हैं और आपको भी शारीरिक या मानसिक कष्ट हो सकता है।

यदि आप विद्यार्थी हैं, तो शिक्षा में व्यवधान भी देखने को मिल सकते हैं। लेकिन, लाभ भाव के स्वामी का उदित होना पेंडिंग पड़े हुए लाभ को दिलाने में मददगार बन सकता है। एक तरफ बुध का उदित होना व्यय भाव को मजबूती देगा, यानी खर्च बढ़ाएगा। वहीं लाभ भाव के स्वामी का उदित होना आमदनी भी बढ़ाएगा। देखा जाए तो, यह आमदनी और खर्च दोनों बढ़ाने का काम करेगा। कुछ मामलों में सकारात्मक और कुछ में नकारात्मक कहा जाएगा। अष्टम भाव के स्वामी का उदित होना भी बहुत अच्छा नहीं माना गया है। बुध के उदित होने से आपको मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावनाएं बन रही है।

उपाय: मस्तक पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ दशम भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके लाभ भाव में गोचर करते हुए उदित हो रहे हैं। लाभ भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। बुध का उदित होना आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करवाने का काम कर सकता है। कार्य-व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

अधिकांश मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। वहीं स्वामित्व के आधार पर देखें, तो यह कार्य व्यापार और मान-सम्मान की बढ़ोतरी करवा सकता है। जॉब और व्यापार दोनों में ही बुध ग्रह अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। सीधे शब्दों में कहें, तो बुध का उदित होना आपको काफी अच्छे परिणाम दिलाने का काम करेगा।

उपाय: गाय को हर पालक खिलाना शुभ रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में छठे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके दशम भाव में गोचर करते हुए उदित हो रहे हैं। दशम भाव में बुध के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। अत: बुध का उदित होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बुध का उदित होना पद-प्रतिष्ठा, प्रतिस्पर्धा और व्यापार में लाभ दिलाने में सहायक बनेगा।

वहीं स्वामित्व के आधार पर देखें, तो छठे भाव के स्वामी का उदित होना प्रतिस्पर्धा को बढ़ा सकता है। लेकिन नौकरी में अच्छे परिणाम दे सकता है। प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी बुध लाभ दिलाने की कोशिश करेंगे। भाग्य सपोर्ट को भी बेहतर करने में भी बुध का उदित होना आपके लिए सहायक बनेगा।

उपाय: किसी मंदिर में दूध और चावल का दान करना शुभ रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में पंचम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ आठवें भाव के भी स्वामी हैं जो अब आपके भाग्य भाव में गोचर करते हुए उदित हो रहे हैं। भाग्य भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। ऐसे में बुध ग्रह के उदित होने से आपको कोई विशेष लाभ मिलने वाला नहीं है।

लेकिन, स्वामित्व के आधार पर देखे तो पंचम भाव के स्वामी के उदित होने से आपके मन का कंफ्यूजन दूर होगा। आपकी बुद्धि प्रखर होगी। प्रेम संबंध में अनुकूलता देखने को मिलेगी। मित्रों का बेहतर सहयोग मिलेगा। संतान व शिक्षा से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं आठवें भाव के स्वामी के उदित होने से कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकते हैं। बुध का तुला राशि में उदित होना आपको मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है।  

उपाय: किन्नरों को हरी चूड़ियां और हरे कपड़े भेंट करना शुभ रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में चतुर्थ भाव के स्वामी होने के साथ-साथ सप्तम भाव के भी स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करते हुए उदित हो रहे हैं। आठवें भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। अतः बुध के उदित होने से आपकी अड़चने कम होंगी। वहीं आकस्मिक धन लाभ होने की संभावनाएं भी बढ़ जाएगी।

पेंडिंग पड़े हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगे और सामाजिक मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। वहीं, स्वामित्व के आधार पर घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में आने वाले व्यवधान कम होंगे या दूर हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी अनुकूलता बनी रहेगी। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। बुध के उदित होने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का तुला राशि में उदय कब होगा?

बुध देव 10 नवंबर 2026 को तुला राशि में उदित होंगे।

2. बुध ग्रह की नीच राशि कौन सी है?

 बुध महाराज मीन राशि में नीच अवस्था में होते हैं।

3. ग्रह उदित कब होते हैं?

वैदिक ज्योतिष में ग्रह जब परिक्रमा करते हुए सूर्य से एक निश्चित दूरी पर आ जाते हैं, तो वह अपनी शक्तियां पुनः प्राप्त कर लेते हैं, इसे ग्रह का उदित होना कहते हैं।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।