ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य हर महीने यानी 28 से 30 दिनों में गोचर करते हैं। इस गोचर के दौरान सूर्य की अन्य ग्रहों के साथ युति भी होती है। सभी राशियों के लोगों के जीवन पर सूर्य के गोचर का असर पड़ता है। किसी के लिए यह सकारात्मक फल लेकर आता है, तो वहीं कुछ लोगों को इस दौरान नकारात्मक प्रभाव देखने पड़ते हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
16 सितंबर को शाम 07 बजकर 29 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बता दें कि इस राशि में पहले से ही केतु विराजमान हैं। इस तरह 18 साल के बाद कन्या राशि में सूर्य और केतु की युति हो रही है। सूर्य इस राशि में 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इस प्रकार 17 अक्टूबर तक कन्या राशि में केतु और सूर्य की युति रहेगी।
सूर्य और केतु की युति से कुछ चुनिंदा राशियों के जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत है। इस ब्लॉग में हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इन राशियों को मिलेगा लाभ
मीन राशि
सूर्य और केतु की युति होने पर मीन राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में इस समय तनाव का माहौल रहने वाला है। आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल में भी कमी देखने को मिलेगी। आपको इस दौरान किसी के भी साथ पार्टनरशिप में काम करने से बचना चाहिए।
परिवार के सदस्यों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। इस वजह से परिवार की शांति भंग होने की आशंका है। आपकी सेहत में भी गिरावट आने के संकेत हैं। आपको हार्ट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। इस समय आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है, इसलिए आपको धन और सेहत के मामले में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य और केतु की युति हानिकारक साबित हो सकती है। आपके अंदर साहस और पराक्रम बढ़ जाएगा। व्यापारियों को इस समय यात्रा करने से बचना चाहिए। आपके साथ यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना होने की आशंका है। इसके साथ ही आप इस समय वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।
आप दूसरों के साथ संभलकर बात करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। निवेश करने के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है। आपको अपने पैसों को बचाकर रखने पर ध्यान देना चाहिए।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए केतु और सूर्य के युति करने का समय मुश्किल साबित होगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो इसमें आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है। आपके गुप्त शत्रु इस समय आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। आपकी सेहत के भी खराब होने का डर बना हुआ है।
आपको पेट और हार्ट से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं अगर आपको दिल से संबंधित कोई बीमारी है, तो आप दवा समय पर लें। बेहतर होगा कि आप इस समय किसी को भी पैसे उधार न दें वरना आपका पैसा डूब सकता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
उत्तर. सूर्य का गोचर 28 से 30 दिनों में होता है।
उत्तर. सूर्य करियर में सफलता प्रदान करते हैं।
उत्तर. सूर्य और केतु कन्या राशि में एकसाथ बैठे हैं।
उत्तर. 16 सितंबर, 2024 को इन दो ग्रहों की कन्या राशि में युति हुई है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!