अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (17 अगस्त से 23 अगस्त, 2025)कैसे
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त के अनुसार इस मूलांक वाले जातकों में अधिक प्रशासनिक कौशल होते हैं। इनकी नेतृत्व करने की क्षमता भी उत्कृष्ट होती है। इसके साथ ही ये जातक अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपको अपने पार्टनर के साथ ईमानदारी के साथ पेश आना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को लेकर प्रतिबद्ध रह सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आप उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने साथी छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे। आपका पढ़ाई में रुझान बढ़ सकता है।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह आप अपने सहकर्मियों से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने मानकों को दिखा सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप अपनी पेशेवर रणनीतियों की वजह से अधिक मुनाफा कमाने में सफल हो सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप दृढ़ संकल्प के साथ ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिससे आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार ‘ॐ रुद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त बताता है कि इस मूलांक वाले जातकों की यात्रा या घूमने-फिरने में अधिक रुचि हो सकती है । इनमें घूमने को लेकर अधिक उत्साह देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इन जातकों के मन में उलझन भी हो सकती है जिसकी वजह से ये कोई बड़ा निर्णय नहीं ले पाएंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ सहयोगी और शांत व्यवहार कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।
शिक्षा: पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आप उच्च कौशल विकसित करने में सक्षम होंगे। इस समय आप अधिक पेशेवर तरीके से पढ़ाई करेंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सप्ताह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बेहतरीन हो सकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और आप ॐचाईयों को छूने में सक्षम हो सकते हैं। आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं एवं आपको विदेश से भी अवसर मिलने की संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो अब आप अधिक मुनाफा कमाने में अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देने में सक्षम हो सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आप साहस और दृढ़ निश्चयी होने की वजह से स्वस्थ महसूस करेंगे।
उपाय: शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त का कहना है कि इस सप्ताह मूलांक 3 वाले जातकों की बातों में मज़ाकिया अंदाज़ दिख सकता है। ये सीधी बात करना पसंद करेंगे। इसके अलावा ये जातक सिद्धांतों पर चल सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं रह पाएंगे। ऐसा अपने पार्टनर के प्रति आपकी रुचि कम होने के कारण हो सकता है। इसकी वजह से आपका रिश्ता कमज़ोर पड़ सकता है।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई के मामले में काफी पीछे रह सकते हैं। इस दौरान अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपको रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक लंबे समय से जिस समृद्धि की कामना कर रहे हैं, उन्हें वह नहीं मिल पाएगी। आप अपनी उम्मीदों को पूरा करने में असमर्थ रह सकते हैं। व्यापारी अपने प्रतिद्वंदियों से हार सकते हैं और उनके हाथ से मुनाफा भी छूट सकता है।
सेहत: असंतुलित आहार के कारण आपको पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है। इस समय आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं और इसकी वजह से आपको अपना वजन कम करने के लिए कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ बृहस्पताये नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक जीवन के प्रति जोश से भरपूर होते हैं। इन्हें विदेश में लंबी दूरी की यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अधिक रोमांस देखने को मिलेगा। आप अपने पार्टनर से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और अपने पार्टनर के सामने अपनी रुचियों को सकारात्मक तरीके से रखने में सक्षम होंगे।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र पढ़ाई में आगे रहेंगे। आप अपने उत्कृष्ट कौशल और प्रदर्शन को दिखाने के लिए कोई फॉर्मूला अपना सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक काम के मामले में अपने बेहतरीन कौशल और श्रेष्ठता को दिखाने में सक्षम होंगे। आप अपने सहकर्मियों से आगे रह सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और एक सफल उद्यमी बन सकते हैं।
सेहत: जोश और साहस रहने की वजह से इस सप्ताह आप स्वस्थ महसूस करेंगे। यदि आपके अंदर आत्मविश्वास है, तो आप शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं।
उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ दुर्गाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
दिल टूटा… लेकिन क्यों? इस पॉडकास्ट में बताएंगे हमारे ज्योतिष
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिर्क तर्कशील, प्रतिभाशाली और समय की अच्छी समझ रखने वाले होते हैं। अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त के अनुसार ये कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा ये जातक हंसमुख स्वभाव के हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ हंसमुख व्यवहार करते हुए नज़र आएंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने में अधिक ईमानदारी दिखा सकते हैं।
शिक्षा: इस समय आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सामान्य विषय हो या प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि एमबीए या फाइनेंशियल अकाउंटिंग, आप उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को सफलता प्राप्त करने और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपको इसके लिए प्रमोशन और अन्य कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आपको पर्याप्त मुनाफा होने की उम्मीद है।
सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इम्युनिटी और स्वास्थ्य के मजबूत होने की वजह से ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 वाले जातक अधिक लापरवाह हो सकते हैं। इस समय आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ अधिक ईमानदार हो सकते हैं जिससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।
शिक्षा: आप इस सप्ताह प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। आप पढ़ाई के मामले में प्रगति हासिल करेंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपने काम के प्रति विशेष रुचि रख सकते हैं। इस समय आप अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं व्यापारियों को उच्च मुनाफा होने की उम्मीद है। आपके लिए यह अनुभव सहज होगा।
सेहत: आपके मन में सकारात्मक भावनाएं रहेंगी जिसकी वजह से आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस समय आपको अपने मजबूत दृष्टिकोण से मार्गदर्शन मिल सकता है।
उपाय: आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के लिए यज्ञ-हवन करें।
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल कहता है कि इस मूलांक वाले जातक दिव्य चीज़ों के प्रति अधिक निष्ठा रख सकते हैं। इस वजह से इन जातकों की भौतिक कार्यों के बजाय अध्यात्म में अधिक रुचि हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक समर्पित रहने वाले हैं। इस वजह से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की नज़दीकियां बढ़ जाएंगी और आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।
शिक्षा: आप धर्म, फिलॉस्फी आदि जैसे विषयों में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में पेशेवर तरीका अपनाकर आप सफल हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और आप इसमें व्यस्त रह सकते हैं। आप अपने सकहर्मियों को पीछे छोड़ने में सक्षम रहेंगे। इस समय व्यापारी कोई नया व्यवसाय शुरू करने में सफल हो सकते हैं।
सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है और ऐसा आपके अंदर मौजूद जोश, ऊर्जा एवं उत्साह के कारण होगा।
उपाय: आप मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अपने जीवन में प्रतिबद्ध नज़र आते हैं। इन्हें अपने काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर को मनाने में सफलता मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी को अधिक खुश रखने और उन्हें अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मनाने में सक्षम होंगे।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करेंगे एवं अपने प्रदर्शन से उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। आप पेशेवर तरीके से पढ़ाई कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिलने की संभावना है। इसके साथ ही आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। आप जिस भी लाभ की अपेक्षा कर रहे थे, अब आपको वह सब मिल सकते हैं। व्यापारियों को उच्च मुनाफा होने के योग हैं।
सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आपकी इम्युनिटी मजबूत रहने की वजह से ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप नियमित रूप से 11 बार ‘ॐ वायुपुत्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 9 वाले जातक अधिक तेजी से कार्य करते हुए नज़र आएंगे। इनमें अपने विचारों को क्रियान्वित करने की जबरदस्त क्षमता होती है। इसके साथ ही इस मूलांक वाले जातकों में प्रशासनिक कौशल भी अधिक होता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ अधिक ईमानदार रह सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है।
शिक्षा: इस समय आप पढ़ाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।। आप प्रोफेशनल स्टडीज़ में भी बेहतरीन करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। आप बहुत तेज गति से आगे बढ़ेंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपनी ईमानदारी की वजह से अपने प्रयासों में सफलता हासिल कर सकते हैं और शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। ऐसा आपके दृष्टिकोण के कारण संभव हो सकता है। वहीं व्यापारी पेशेवर तरीके से काम करने की वजह से अधिक मुनाफा कमाने में सफल होंगे।
सेहत: इस समय आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है और ऐसा आपके अंदर उच्च स्तर की ऊर्जा और उत्साह के कारण होगा।
उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार ‘ॐ मंगलाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. मूलांक के आधार पर भविष्य के बारे में जाना जा सकता है।
उत्तर. 5 और 6 अंक धन को आकर्षित करते हैं।
उत्तर. 9 अंक है।