टैरो साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अगस्त 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 10 अगस्त से 16 अगस्त, 2025 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अगस्त, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द एम्परर
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
करियर: द टेम्पेरन्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)
प्रेम जीवन में द एम्परर कार्ड देखभाल, समृद्धि और गहरे भावनात्मक संबंध को दर्शाता है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह मजबूत, प्रेमपूर्ण और स्थिर संबंध की ओर इशारा करता है। यह विवाह, संतान या किसी नई शुरुआत का भी संकेत हो सकता है। यह कार्ड प्रकृति से जुड़ाव और आपके जीवन में आने वाले वफादार, दयालु और संवेदनशील साथी की उपस्थिति को भी दर्शाता है।
आर्थिक जीवन के मामले में आपको किंग और वैंड्स कार्य प्राप्त हुआ है। यह कार्ड आपके अंदर मौजूद आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और उद्यमशीलता को दर्शाता है। आपके पास न केवल योजनाएं हैं, बल्कि उन्हें कार्य रूप देने की हिम्मत और दूर दृष्टि भी है। यह समय किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए शुभ है। आप अपने धन को बुद्धिमानी से खर्च और बचत करने में सक्षम रहेंगे, जिससे वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी।
करियर के क्षेत्र में यह कार्ड संतुलन, संयम और धैर्य की आवश्यकता को दर्शाता है। आपको अपने कार्य और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए ताकि थकावट और मानसिक दबाव से बचा जा सके। सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ें और छोटे लेकिन स्थायी कदम उठाएं, जल्दबाजी से बचें।
स्वास्थ्य के लिहाज से थ्री ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) कार्ड इंगित करता है कि स्वास्थ्य में धीमी प्रगति, रुकावट या निराशा महसूस हो सकती है। यदि आप किसी इलाज या रिकवरी की प्रक्रिया में हैं तो आपको परिणाम उम्मीद से देर से मिल सकते हैं। यह कार्ड आध्यात्मिक पुनर्विचार और भीतर की झांकने का संकेत भी देता है। यह समय हो सकता है कि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लें या चिकित्सकीय सलाह अवश्य प्राप्त करें।
शुभ अंक: 09, 18
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
करियर: द लवर
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, टू ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि आपके रिश्ते में अब एक निर्णायक मोड़ आ चुका है। आप या आपका साथी किसी नई शुरुआत, बदलाव या रोमांचक अनुभव की तलाश में हो सकते हैं। यह समय निर्णय लेने का है, क्या आप अपने संबंध को और गहराई देना चाहते हैं या किसी नए रास्ते की ओर बढ़ना चाहते हैं? यह कार्ड सोच-समझकर रिश्ते के भविष्य की दिशा तय करने की आवश्यकता दर्शाता है।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड आर्थिक संघर्ष, प्रतिस्पर्धा और तनाव का संकेत देता है। आपके जीवन में इस समय धन से जुड़े मसलों में विवाद, अस्थिरता या दबाव महसूस हो सकता है। आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को पाने के लिए अधिक मेहनत, जागरूकता और आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और संयम से निर्णय लें।
करियर में द लवर कार्ड महत्वपूर्ण फैसलों, नई साझेदारियों और अपने मूल्यों के साथ काण को संरेखित करने का प्रतीक है। यह संकेत करता है कि कार्यस्थल पर सहयोगपूर्ण रिश्ते बन सकते हैं या आपको ऐसा काम मिलेगा जो आपके दिल से जुड़ा हो। यह कार्ड आपको प्रोत्साहित करता है कि आप अपने पेशे में ईमानदारी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें।
स्वास्थ्य के लिहाज से यह कार्ड संकेत देता है कि स्वास्थ्य और जीवन की अन्य जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। यह आपको जोड़ों, वजन, त्वचा या दांत से जुड़ी परेशानियों की ओर सचेत करता है। साथ ही, थकान या ऊर्जा की कमी हो सकती है। इस समय अपने शरीर को प्राथमिकता दें, समय पर आराम करें, खानपान और दिनचर्या में संतुलन बनाएं।
शुभ अंक: 15, 24
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो सेवेन ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप वर्तमान रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं, तो जान लें कि यह रिश्ता आसान नहीं होगा। इसमें काफी मेहनत, धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी। लेकिन अगर आप इस रिश्ते में बने रहना चाहते हैं और मेहनत करने को तैयार हैं, तो यह लंबे समय तक चल सकता है। सिंगल लोगों के लिए जल्द ही एक भरोसेमंद और स्थायी व्यक्ति आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है, जो आपके लिए उपयुक्त रहेगा।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड संकेत दे रहा है कि इस समय अपने वित्त को समझदारी से और अनुभव पूर्वक संभाल रहे हैं, जिससे आप एक संतोषजनक और सुरक्षित आर्थिक स्थिति में हैं। यह कार्ड समृद्धि और आर्थिक सफलता का प्रतीक है। परिवार या दोस्तों के साथ इस सफलता का जश्न मनाने का भी संकेत है। अब समय है कि आप पैसे को समझदारी से निवेश करें और भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
करियर के लिहाज से टेन ऑफ कप्स कार्ड दर्शा रहा है कि आपको इस समय अपने करियर में स्थिरता और संतुष्टि मिल रही है। आपके पास नई चीजें सीखने और धीरे-धीरे आगे बढ़ने के अच्छे अवसर हैं। चाहे नौकरी हो या व्यवसाय, यह काम आपको वह आंतरिक शांति और संतोष दे रहा है, जिसकी आपको तलाश थी। यह करियर आपकी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।
स्वास्थ्य के लिहाज से अगर आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो यह भविष्य में गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आवश्यक हो तो किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें और नियमित जांच कराएं।
शुभ अंक: 32 और 21
कर्क राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: जस्टिस
करियर: द एम्प्रेस
स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन शांतिपूर्ण और सुकून भरा रहेगा। आप और आपके साथी एक साथ अच्छा व शांत समय बिताएंगे। हालांकि कुछ जातकों को अपने साथी की ईर्ष्यालु या अधिकार जताने वाली प्रवृत्ति से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में, खुलकर संवाद करना जरूरी है, जिससे रिश्ते की दिशा स्पष्ट हो सके और भविष्य के फैसले सहज बन सकें।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो इस अवधि आपको वित्त मामलों में संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। यह सप्ताह अनावश्यक खर्चों से बचने की चेतावनी दे रहा है क्योंकि इससे आपकी जेब पर भारी असर पड़ सकता है। इस समय आपको सोच-समझकर खर्च करने और पैसों को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के नए तरीकों पर ध्यान देना चाहिए।
द इम्प्रेस कार्ड इस ओर इशारा करता है कि आपके कार्यस्थल पर रचनात्मकता, समृद्धि और विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह समय नवाचार, नेतृत्व क्षमता दिखाने और नई सोच को अपनाने के लिए बहुत अनुकूल है। यदि यह कार्ड रिवर्सड हो तो यह विश्वास की कमी, बिखरी हुई ऊर्जा या कार्यस्थल पर संवाद की कमी को दर्शा सकता है।
स्वास्थ्य के लिहाज से यह कार्ड दिखाता है कि आपकी कुछ दबी हुई भावनाएं या मानसिक तनाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। यह जरूरी है कि आप भावनात्मक संतुलन पर ध्यान दें और ऐसी हीलिंग तकनीकें अपनाएं जो आपकी मानसिक व शारीरिक सेहत को बेहतर कर सकें। इस सप्ताह अपने अंतर्ज्ञान की सुनना भी फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 02 और 20
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: जजमेंट
करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स
सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो क्वीन ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह सिंगल्स को नया प्यार मिलने की पूरी संभावना है। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं तो यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहेगा। आप और आपके साथी के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा और आप एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे रहेंगे।
इस सप्ताह आप पैसों को लेकर बेहद सतर्क और सोच-समझकर खर्च करने वाले हैं। आप वर्तमान नौकरी या किसी नई नौकरी के ऑफर को केवल इस आधार पर तौल सकते हैं कि वह आर्थिक रूप से आपके भविष्य को कितना मज़बूत करेगा। यह सप्ताह ध्यानपूर्वक योजना और वित्तीय निर्णयों के लिए उपयुक्त है।
करियर के क्षेत्र में किंग ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि आप इस सप्ताह अपने करियर पर पूरी तरह नियंत्रण में रहेंगे। आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता आपको अपने प्रोफेशन के उच्च शिखरों तक पहुंचा सकती है। यह सप्ताह स्थायित्व, सम्मान और उपलब्धियों से जुड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह चिंताजनक संकेत दे रहा है। कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या फिर से उभर सकती है, जो आपके रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, समय रहते डॉक्टर से सलाह लें और आराम के साथ दिनचर्या बनाए रखें।
शुभ अंक: 01 और 10
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द टॉवर
करियर: द हर्मिट
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स
कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि आप भावनात्मक रूप से दुखी हो सकते हैं, ब्रेकअप धोखा या किसी करीबी से अलगाव की स्थिति बन सकती है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं तो, यह समय तनावपूर्ण या दिल तोड़ने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान खुद को समय देना, भावनाओं को समझना और खुलकर संवाद करना मददगार रहेगा।
आर्थिक जीवन की बात करें तो, द टॉवर कार्ड बताता है कि वित्तीय क्षेत्र में अस्थिरता आ सकती है। यह कार्ड संकेत देता है कि कोई अप्रत्याशित घटना जैसे नौकरी से हटना, अचानक खर्च या आर्थिक नुकसान हो सकता है इसलिए इस सप्ताह बेहद सतर्क रहें, कोई बड़ा निवेश या उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें यह समय धैर्य, योजना और बचत पर ध्यान देना का है।
करियर के मामले में द हर्मिट संकेत करता है कि अब आपके करियर में आत्मचिंतन और आत्म मूल्यांकन का समय है। आप खुद से सवाल पूछ सकते हैं “क्या यह काम मेरी असली रुचियों और मूल्यों से मेल खाता है?” आपका मन करियर में बदलाव की ओर भी जा सकता है। यह सप्ताह आपको भीतर झांकने और यह तय करने का अवसर देगा कि आगे की दिशा क्या होनी चाहिए।
स्वास्थ्य के मामले में यह कार्ड चेतावनी देता है। हो सकता है कि आपको कुछ पुराने लक्षण बार-बार परेशान कर रहे हों, लेकिन डॉक्टर उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे हों। यह समय है कि दूसरी राय लें और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और नियमित जांच जरूर कराएं।
शुभ अंक: 05 और 14
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द एम्परर
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ वैंड्स
प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। यदि आपने हाल ही में किसी कठिन दौर का सामना किया है, जैसे मनमुटाव, अकेलापन या दूर तो अब समझदारी और मेल-मिलाप का समय है। यह कार्ड दर्शाता है कि आप पुरानी बाधाओं से उबर रहे हैं, चाहें वो एक टूटे हुए रिश्ते से बाहर निकलना हो या नई उम्मीदों के साथ प्यार की ओर बढ़ना हो, जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए यह सलाह है कि अकेलेपन से बाहर निकलें और नए रिश्तों के लिए खुद को तैयार करें।
आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अब आपके जीवन में स्थिरता और सुधार आने वाला है। इस कार्ड के अनुसार, आप उन कठिनाइयों से बाहर आ रहे हैं, जो आपको लंबे समय से परेशान कर रही थीं। अब आपके लिए शांति और बेहतर स्थिति का दौर शुरू हो सकता है। लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि आप पुराने आर्थिक कारणों का समाधान करें, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति बने। यह समय है समझदारी से वित्तीय योजनाएं बनाने का।
इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में सफलता, मान-सम्मान और नेतृत्व संभावनाएं प्रबल हैं। आपकी मेहनत और अनुशासन का फल अब मिलने वाला है। यह कार्ड संकेत करता है कि यदि आप संगठित ढंग से काम करते हैं, तो आपके लक्ष्य पूरे होंगे और लोग आपके नेतृत्वकर्ता के रूप में देखेंगे। यह समय है निर्णय लेने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का।
स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क और सक्रिय रहना होगा। यह कार्ड बताता है कि हो सकता है आप किसी बीमारी या मानसिक दबाव से लड़ रहे हों, ऐसे में खुद की देखभाल और हिम्मत बेहद जरूरी है। आपको अपने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सीमाएं तय करनी होंगे और यदि कोई स्थिति आपकी सेहत पर असर डाल रही हो तो उसे स्पष्ट रूप से पहचानना होगा।
शुभ अंक: 06 और 15
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ
आर्थिक जीवन: द हीरोफेंट
करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
इस सप्ताह आपको रिश्ते में करुणा, समझ और भावनात्मक सहनशील की जरूर होगी। यह कार्ड दर्शाता है कि आप और आपके पार्टनर के बीच एक गहरा और भावुक रिश्ता हो सकता है, लेकिन इसमें गुस्से या भावनात्मक उतार-चढ़ाव को संतुलित करना जरूरी होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आपके भीतर जो आत्मबल और आत्मविश्वास है, वह आपको एक मजबूत और समझदार साथी की ओर आकर्षित करेगा। रिश्तों में खुलकर संवाद करना और सहनशीलता बनाए रखना इस सप्ताह की कुंजी है।
द हीरोफेंट वित्तीय रूप से यह सप्ताह आपको परंपरागत और सुरक्षित तरीके अपनाने की सलाह देता है। आपको कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति या सलाहकार से मार्गदर्शन लेना चाहिए। यह कार्ड बताता है कि सही दिशा में, नैतिकता और अनुशासन के साथ चलने से आपको स्थायित्व और लाभ मिलेगा। यह समय है निवेश या पैसों को सोच-समझकर व्यवस्थित करने का।
करियर की बात करे तो, व्हील ऑफ फॉर्च्यून दर्शा रहा है कि यह सप्ताह बड़ा बदलाव लेकर आएगा। नई संभावनाएं, अवसर और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, प्रमोशन का इंतजार है या नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा। यह कार्ड संकेत देता है कि किस्मत आपका साथ दे रही है, लेकिन आपको मौके को पकड़ना होगा और मेहनत करनी होगी।
स्वास्थ्य के लिहाज से, यह सप्ताह तनाव, थकावट और ऊर्जा की कमी का संकेत देता है। आपको लगता है कि आप लगातार मानसिक या शारीरिक रूप से थके हुए हैं। यह कार्ड यह भी चेतावनी देता है कि अस्वस्थ आदतों से बचें, जैसे गुस्से में खाना, नींद की कमी या नकारात्मक सोच। आराम, ध्यान और पॉजिटिव रूटीन अपनाना आपके लिए जरूरी है।
शुभ अंक: 27 और 09
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि आप अपने रिश्ते में धैर्य, मेहनत और समर्पण दिखाते हुए नजर आएंगे। यह कार्ड बताता है कि आप और आपके साथी दोनों ही रिश्ते को समय और सच्ची भावना से सींच रहे हैं। .यदि आप सिंगल हैं, तो यह समय बीते हुए रिश्तों से सबक लेने और भविष्य के लिए मजबूत नींव तैयार करने का है। आपको इस सप्ताह रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन में एट ऑफ कप्स कार्ड तेजी से बदलाव और आर्थिक प्रगति का संकेत देता है। आपके पास आय के नए स्त्रोत आ सकते हैं, लेकिन खर्चे भी उतनी ही तेजी से बढ़ सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ खर्चों पर नियंत्रण भी बनाए रखें। अगर आप कोई आर्थिक योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।
करियर की बात करें तो, टेन ऑफ कप्स बता रहा है कि यह सप्ताह संतोष, स्थिरता और मान-सम्मान से भरपूर रहेगा। आपका वर्कप्लेस सहयोगपूर्ण और सुखद रहेगा और आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। यह कार्ड बताता है कि आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और आने वाले समय में तरक्की के अवसर मिलेंगे। नौकरी हो या व्यवसाय विकास और संतुलन दोनों नजर आएंगे।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह कार्ड जीवन और स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखने की सलाह देता है। संकेत मिलते हैं कि जोड़ों, वजन, त्वचा या दांत से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। इस समय थकावट भी महसूस हो सकती है इसलिए खुद की देखभाल, व्यायाम और अच्छा खान-पान आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। एक स्थायी और अनुशासित दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी है।
शुभ अंक: 12 और 03
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
करियर: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: द एम्परर
इस सप्ताह आपके दिल और दिमाग में चिंता, जर या पुराने अनुभवों की टीस बनी रह सकती है। आप किसी गिल्ट, डर या रिश्ते में हुई किसी पुरानी चोट से उबर नहीं पा रहे हैं। यह कार्ड बताता है कि यह समय अंदरूनी भावनात्मक जख्मों को ठीक करने का है। यदि आप रिश्ते में हैं, तो ओपन कम्युनिकेशन से अपने मन की बात शेयर करें। सिंगर लोग लोग भी अपने पुराने अनुभवों से बाहर निकलें और नया नजरिया अपनाएं।
सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड यह सप्ताह संतुलन, सहयोग और उदारता से जुड़ा है। अगर आपको मदद की जरूरत है तो कोई सहायता मिल सकती है और अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम हैं, तो आप किसी की मदद कर सकते हैं। यह कार्ड बताता है कि सही तरीके से पैसे को मैनेज करना सीखना जरूरी है। न ज्यादा खर्च करें न ज्यादा बचत में ही उलझें।
करियर के मामले में यह सप्ताह थोड़ा अस्थिर और अस्त-व्यस्त हो सकता है। यह कार्ड दिखाता है कि आपका फोकस एक जगह नहीं हैं या आप सिर्फ बाहरी सफलता और दिखावे पर ध्यान दे रहे हैं। आपको अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करने की जरूरत है। ध्यान रखें कि भावनात्मक असंतुलन आपके काम पर असर डाल सकता है इसलिए संतुलन बनाए रखें।
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह अनुशासन और संयम लाने की जरूरत को दर्शाता है। आपको एक संतुलित और नियमित रूटीन अपनाना चाहिए, जिसमें आराम, व्यायाम और चिकित्सा सलाह सभी शामिल हों। अगर आप खुद को बहुत ज्यादा थका रहे हैं तो यह कार्ड कहता है रुकिए, खुद पर ध्यान दीजिए और ऊर्जा को सही दिशा में लगाइए।
शुभ अंक: 08 और 17
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द फूल
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
करियर: फोर ऑफ कप्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
प्रेम जीवन यह कार्ड बताता है कि इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ा सकते हैं या किसी दोस्ती में प्यार की शुरुआत हो सकती है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए यह समय रिश्ते को नए रूप में समझने और ताजगी लाने का है। यह कार्ड सलाह देता है कि दिल से जुड़े फैसले लें, डरे नहीं, लेकिन साथ ही भावनात्मक समझदारी भी रखें।
आर्थिक जीवन में यह सप्ताह स्थिरता और संतुलन का है। आपके पास पैसे की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन यह भी जरूरी है कि आप भावनाओं में बहकर खर्च न करें। यह कार्ड बताता है कि आपको आत्मिक संतुलन और व्यावहारिकता के साथ पैसे को संभालना चाहिए। न ज्यादा लालच करना है और न ही ज्यादा दिखावा।
करियर के लिहाज से सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) बताता है कि आपके करियर में निराशा और ठहराव का समय खत्म हो रहा है। यह कार्ड दर्शाता है कि आप जब नई दिशा में सोचने लगे हैं और कुछ नई संभावनाएं तलाशना शुरू कर चुके हैं। यह बदलाव वर्तमान नौकरी में सुधार ला सकता है या आपको करियर बदलने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित कर सकता है। यह समय है सक्रिय होने और करियर में नया जोश लाने का।
स्वास्थ्य के लिहाज से यह कार्ड संकेत देता है कि आपने कुछ स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियों को नजरअंदाज किया है। अब समय है कि स्वस्थ जीवन शैली की ओर ध्यान दें। यदि आप किसी चिकित्सकीय सलाह को लेकर भ्रमित हैं तो दूसरी राय अवश्य लें। यह कार्ड यह भी बताता है कि आदतों में सुधार और स्वयं के साथ ईमानदारी इस समय बेहद जरूरी है।
शुभ अंक: 88 और 26
मीन राशि
प्रेम जीवन: द हीरोफेंट
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स
यह कार्ड दर्शाता है कि आपके प्रेम जीवन अब परंपरागत मूल्यों और समर्पण की दिशा में बढ़ रहा है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय गंभीरता से शादी या दीर्घकालिक कमिटमेंट के बारे में सोचने का है। आप और आपके साथी साझा आदर्शों और भरोसे पर आधारित मजबूत संबंध चाहते हैं। यह कार्ड यह भी दिखाता है कि समाज या परिवार की अपेक्षाएं भी आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती हैं इसलिए खुले संवाद और आपसी समझदारी बनाए रखें।
आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड आपकी मेहनत अब फल देने लगी है। यह कार्ड दर्शाता है कि आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर हो रही है और लंबी अवधि के लक्ष्यों की पूर्ति भी हो सकती है। आपको धन के क्षेत्र में सुरक्षा और संतुष्टि मिलेगी। यह समय है कि आपने अब तक के प्रयासों पर गर्व करें और आभार जताते हुए भविष्य की योजना बनाएं।
करियर में नाइन ऑफ कप्स यह कार्ड एक सफल करियर, संतोष और मान्यता का संकेत है। आपकी कड़ी मेहनत अब सराहे जाने वाली है। चाहे वह प्रमोशन, इंक्रीमेंट या कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा बोने का रूप ले। यह वह समय है, जब आप अपने कार्यों के फल का आनंद ले सकते हैं और अपनी उपलब्धियों को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के लिहाज से इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार और ऊर्जा में वृद्धि के संकेत हैं। यदि आप हाल में किसी बीमारी से जूझ रहे थे, तो यह कार्ड बताता है कि आप सही दिशा में बढ़ रहे हैं। आपको नई ऊर्जा, उत्साह और मनोबल में वृद्धि महसूस हो सकती है। यह समय है स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने और अपने स्वास्थ्य के लिए खुद पर गर्व करने का।
शुभ अंक: 30 और 21
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अपने लिए या अपने प्रियजनों के लिए टैरो रीडिंग करवाने के लिए कोई विशेष आयु सीमा नहीं है।
क्वीन ऑफ़ पेंटाकल्स
हां, भारत में टैरो रीडिंग वैध है।