जून के महीने में निकलेगी जगन्‍नाथ यात्रा, राशि अनुसार ये उपाय करने से पूरी होगी हर इच्‍छा !

जून के महीने में निकलेगी जगन्‍नाथ यात्रा, राशि अनुसार ये उपाय करने से पूरी होगी हर इच्‍छा !

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार जून साल का छठा महीना होता है जो कि ऊर्जा, परिवर्तन और विकास का प्रतीक है। इस महीने में सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होता है जिससे मानसिक सक्रियता, नए विचारों का प्रवाह एवं संवाद तेज हो जाता है। ज्‍योतिषीय दृष्टि से जून का महीना विचार-विमर्श करने, आत्‍मविश्‍लेषण करने एवं भावनात्‍मक समझ के लिए अहम होता है। इस महीने में ग्रहों की स्थिति एवं प्रभाव के कारण व्‍यक्‍ति अपने विचारों को स्‍पष्‍टता से व्‍यक्‍त कर पाता है।

जून 2025 में कुल 30 दिन होते हैं और उत्तरी गोलार्ध में यह ग्रीष्‍म ऋतु का पहला महीना होता है। जून माह का नाम लैटिन शब्‍द ‘जुनो’ से लिया गया है जो रोमन पौराणिक कथाओं में विवाह, संतान उत्‍पत्ति और पारिवारिक जीवन की देवी हैं।

कई लोग यह जानने को उत्‍सुक रहते हैं कि उनके लिए यह महीना कैसा रहेगा। लोगों के मन में इस माह को लेकर कई तरह के सवाल आते हैं जैसे कि उनका करियर कैसा रहेगा, सेहत अच्‍छी रहेगी या नहीं, परिवार में खुशी रहेगी या तनाव आएगा आदि।

जून 2025 के इस विशेष ब्‍लॉग में आपको अपने इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। साथ ही इस ब्‍लॉग में यह भी जानकारी दी गई है कि जून में कौन से ग्रह किस तिथि पर गोचर करने वाले हैं और जून में किन तिथियों पर बैंक का अवकाश रहेगा एवं विवाह मुहूर्त क्‍या हैं।

तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस बार जून के महीने में क्‍या खास है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

जून में जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये गुण

जिद्दी होते हैं: ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों का जन्‍म जून के महीने में हुआ है, वे काफी जिद्दी होते हैं। इन जातकों को अपनी शर्तों पर जीना पसंद होता है। ये अपने दोस्‍तों के बीच बहुत लो‍कप्रिय होते हैं। इनका व्‍यक्‍तित्‍व ही कुछ ऐसा होता है कि ये बड़ी आसानी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

मदद करते हैं: जून में पैदा हुए जातक बहुत दयालु और सहयोगी स्‍वभाव के होते हैं। ये हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

जिज्ञासु होते हैं: इन लोगों का जिज्ञासु स्‍वभाव होता है और हर समय इनके दिमाग में कोई न कोई विचार घूमता रहता है। ये कोई भी नई चीज़ सीखने में समय नहीं लगाते हैं और ये अपनी जिज्ञासा के कारण साहसी बनते हैं।

रोमांटिक और इमोशनल होते हैं: इस महीने में जिन जातकों का जन्‍म होता है, वे बहुत रोमांटिक स्‍वभाव के होते हैं। ये आसानी से भावनात्‍मक संबंध बना लेते हैं और मज़बूत रिश्‍ते बनाते हैं।

स्‍वतंत्रता पसंद होती है: इन जातकों को स्‍वतंत्रता पसंद होती है और यात्रा, परिवर्तन एवं अन्‍वेषण उनकी खुशी के लिए महत्‍वपूर्ण होता है।

भाग्‍यशाली अंक: 3 और 6

भाग्‍यशाली रंग: पीला, हल्‍का हरा, आसमानी नीला, क्रीम और सिल्‍वर।

भाग्‍यशाली रत्‍न: मोती और मूनस्‍टोन।

भाग्‍यशाली फूल: गुलाब, लैवेंडर और लिली।

शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार और सोमवार।

स्‍वामी ग्रह: बुध और चंद्रमा।

जून 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना

जून 2025 की शुरुआत अश्‍लेषा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्‍ल पक्ष की षष्‍ठी तिथि को होगी। वहीं, जून 2025 का समापन पूर्व फाल्‍गुनी नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की षष्‍ठी तिथि पर होगा।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

जून 2025 के हिंदू व्रत व त्यौहार

तिथिदिनपर्व व व्रत
06 जून 2025 शुक्रवारनिर्जला एकादशी
08 जून 2025रविवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
11 जून 2025बुधवारज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
14 जून 2025शनिवारसंकष्टी चतुर्थी
15 जून 2025रविवारमिथुन संक्रांति
21 जून 2025शनिवारयोगिनी एकादशी
23 जून 2025सोमवार मासिक शिवरात्रि
23 जून 2025सोमवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
25 जून 2025बुधवारआषाढ़ अमावस्या
27 जून 2025शुक्रवारजगन्नाथ रथ यात्रा

जून 2025 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार

जून के महीने में कई व्रत एवं त्‍योहार आते हैं लेकिन इनमें से कुछ प्रमुख हैं जिनके बारे में आगे विस्‍तार से बताया गया है:

  • निर्जला एकादशी: इस दिन भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी का पूजन किया जाता है। निर्जला एकादशी पर निर्जल व्रत रखने का विधान है। इसे सभी एकादशियों में सबसे कठिन लेकिन पुण्‍यदायी माना जाता है।
  • ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा व्रत: इस दिन पवित्र नदियों में स्‍नान करने और दान एवं व्रत रखने का बहुत महत्‍व है। इस दिन सत्‍यनारायण की कथा एवं पूजा भी की जाती है।
  • संकष्‍टी चतुर्थी: इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।
  • आषाढ़ अमावस्‍या: पितरों के तर्पण के लिए इस दिन को श्रेष्‍ठ माना जाता है। इस दिन श्राद्ध, दान और पवित्र नदी में स्‍नान करने का विशेष महत्‍व है।
  • जगन्‍नाथ यात्रा: उड़ीसा के पुरी राज्‍य में भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान भगवान जगन्‍नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने रथ पर बैठकर पूरे नगर का भ्रमण करते हैं।

जून 2025 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची

तिथिदिनअवकाशराज्य 
07 जूनशनिवारबकरा ईद/ईद उल अजहाचंडीगढ़, दमन और दीव, दादरा, अरुणाचल प्रदेश और नगर हवेली, सिक्किम आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
08 जूनरविवारबकरा ईद/ईद उल अजहा अवकाशजम्मू-कश्मीर
11 जूनबुधवारसंत गुरु कबीर जयंतीपंजाब , हरियाणा,  हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़
12 जूनगुरुवारगुरु हरगोबिंद जयंतीजम्मू-कश्मीर
14 जूनशनिवारपाहिली राजाउड़ीसा
15 जूनरविवारराजा संक्रांतिउड़ीसा
15 जूनरविवारवाईएमए दिवसमिजोरम
27 जूनशुक्रवाररथ यात्राउड़ीसा
30 जूनसोमवाररेम्ना निमिजोरम

जून 2025 विवाह मुहूर्त

दिनांक एवं दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
02 जून 2025, सोमवारमाघसप्तमीसुबह 08 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 34 मिनट तक
03 जून 2025, मंगलवारउत्तराफाल्गुनीनवमीरात 12 बजकर 58 मिनट  से सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक
04 जून 2025 (बुधवार)उत्तराफाल्गुनी व हस्त नवमी, दशमीसुबह 05 बजकर 44 मिनट से सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक
05 जून 2025, गुरुवारहस्तदशमीसुबह 05 बजकर 18 मिनट से सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक 
07 जून 2025, शनिवार स्वातिद्वादशीसुबह 09 बजकर 40 मिनट से सुबह 11 बजकर 18 मिनट तक
08 जून 2025, रविवारविशाखा, स्वातित्रयोदशीदोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक 

जून 2025 मुंडन मुहूर्त

दिन समय 
5 जून 202508:51-15:45
6 जून 202508:47-15:41
8 जून 202510:59-13:17
15 जून 202517:25-19:44
16 जून 202508:08-17:21
20 जून 202505:55-10:1212:29-19:24
21 जून 202510:08-12:2614:42-18:25
26 जून 202514:22-16:42
27 जून 202507:24-09:4512:02-18:56

जून में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

बुध का मिथुन राशि में गोचर: 06 जून को सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

मंगल का सिंह राशि में गोचर: 07 जून को रात 01 बजकर 33 मिनट पर मंगल ग्रह चंद्रमा की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे।

बृहस्‍पति मिथुन राशि में अस्‍त: 09 जून को शाम 04 बजकर 12 मिनट पर बृहस्‍पति ग्रह मिथुन राशि में अस्‍त हो जाएंगे।

बुध का मिथुन राशि में उदय: 11 जून को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर बुध मिथुन राशि में उदित होंगे।

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: 15 जून को 06 बजकर 25 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

बुध का कर्क राशि में गोचर: 22 जून को रात को 09 बजकर 17 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

सभी 12 राशियों के लिए जून 2025 का राशिफल

मेष राशि

जून मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह महीने की शुरुआत में अपनी नीच राशि कर्क में चौथे भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपको स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका है।

करियर: इस समय आप अपने कार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में दूसरे शहर या देश जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

शिक्षा: छात्रों के लिए यह महीना चुनौतियों से भरा रह सकता है। आपकी शिक्षा में बार-बार व्यवधान आते रहेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं भी छात्रों को परेशान कर सकती हैं।

पारिवारिक जीवन: आपका अपनी मां से झगड़ा हो सकता है। 6 जून से बुध के अपनी ही राशि के तीसरे भाव में बृहस्पति के साथ आने पर आपके अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते में बेहतर होंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां होने की आशंका है। आप अपने दोस्तों से सलाह लेकर अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश करेंगे।

आर्थिक जीवन: जून मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने आपकी आमदनी अच्‍छी रहने वाली है। आय में लगातार बढ़ोतरी होगी। व्यापार से भी धन लाभ के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: इस महीने मेष राशि वालों को छाती में जकड़न या जलन की समस्या होने की आशंका है। आपको स्वास्थ्य सा इलाज पर खर्च करना पड़ सकता है।

उपाय: आप बृहस्‍पतिवार के दिन केले के वृक्ष को जल देकर सींचें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

जून मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को इस महीने मिलेजुले परिणाम मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आपको लंबी यात्रा या विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

करियर: राहु के प्रभाव के कारण आप अपने काम को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेंगे और इस वजह से आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शिक्षा: इस समय छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। बुद्धि में वृद्धि होने के कारण छात्र अपने विषयों को अच्छे से समझ पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह कुछ कर दिखाने का समय है।

पारिवारिक जीवन: आपको अपने पारिवारिक जीवन में सुख-शांति मिलेगी। परिवार की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आप नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। आपके परिवार की प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपने प्यार की परीक्षा देनी पड़ सकती है। यदि आप सच में अपने प्रेमी से प्‍यार करते हैं, तो आप इन मुश्किलों एवं परीक्षा को पार करने में सफल होंगे। पति-पत्‍नी का रिश्‍ता मज़बूत होगा।

आर्थिक जीवन: इस महीने आपके पास पर्याप्‍त धन रहने वाला है। हालांकि, आपको आगे के लिए अपने खर्चों पर लगातार नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आप निवेश भी कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस महीने वृषभ राशि वालों को छाती में जलन, जकड़न और किसी प्रकार की ब्‍लड प्रेशर से संबंधित समस्या होने की आशंका है।

उपाय: शनिवार के दिन गरीब लोगों को भोजन कराएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

इस महीने बृहस्‍पति ग्रह मिथुन राशि वालों को मेहनती बनाएंगे। इस महीने आपके व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में यह महीना अनुकूलता लेकर आएगा।

करियर: इस समय नौकरीपेशा जातकों और व्‍यापारियों दोनों को ही सफलता मिलेगी। इस महीने आपका सारा ध्‍यान अपने काम पर रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाने में सक्षम होंगे।

शिक्षा: छात्रों का पढ़ाई पर ध्यान रहेगा। इस समय आपकी सीखने की क्षमता बढ़ेगी। आपको प्रयास करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अनुकूल परिणाम मिलने की उम्‍मीद है।

पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्‍यों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आप अपने भाई-बहनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 22 जून के बाद परिवार के सदस्‍यों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों के लिए यह महीना बहुत ज्‍यादा अच्‍छा रहने वाला है। आप दोनों को एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताने का मन करेगा। आप अपने रिश्‍ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

आर्थिक जीवन: इस महीने आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपको धन लाभ होगा और आपके खर्चों में भी कमी आएगी।

स्वास्थ्य: इस महीने आप स्‍वस्‍थ रहेंगे। हालांकि, आंखों में समस्या, ब्‍लड प्रेशर से संबंधित समस्याएं और रक्त की अशुद्धि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: आप बुधवार के दिन किन्नरों का आशीर्वाद लें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कर्क राशि 

महीने की शुरुआत में मंगल कर्क राशि राशि में होकर आपके गुस्से को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। आपकी आय में वृद्धि होने के संकेत हैं।

करियर: आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। इस समय आपको गुस्‍से में आकर किसी से भी बात करने से बचना चाहिए। आप व्यवसाय से संबंधित यात्राएं कर सकते हैं।

शिक्षा: आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य समस्याएं होने की वजह से आपकी शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्‍यों के बीच प्‍यार और अपनापन बढ़ेगा। 07 जून के बाद परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे। आपका रिश्‍ता मज़बूत होगा। हालांकि, विवाहित जातकों के लिए यह महीना कमजोर रहेगा।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी बुद्धिमानी से अपनी आमदनी को बढ़ाएंगे। व्‍यापारियों के लिए यात्रा लाभकारी सिद्ध होंगी। शेयर बाज़ार में निवेश का अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है।

स्‍वास्थ्य: इस महीने आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी होने की आशंका है। आपको तरल एवं पौष्टिक पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।

उपाय: गुरुवार के दिन भूरी गाय को कुछ खाने के लिए दें।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

जून के महीने में आपके स्वभाव में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। व्यापारियों को इस महीने शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए।

करियर: नौकरीपेशा जातकों की स्थिति अच्‍छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को लाभ मिलने के संकेत हैं।

शिक्षा: इस महीने शनि देव आपकी परीक्षा लेने का काम कर सकते हैं। इस वजह से आपको लगातार मेहनत करते रहना है। हालांकि, आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पारिवारिक जीवन: आपके पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 07 जून के बाद आपके क्रोध में बढ़ोतरी हो सकती है इसलिए इस समय आपको पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर बोलने की सलाह दी जाती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस महीने आपका और आपके पार्टनर का रिश्‍ता मजबूत एवं गहरा होगा। प्रेम संबंध को वैवाहिक संबंध में बदलने के लिए अच्‍छा समय है। हालांकि, पति-पत्‍नी के बीच तनातनी या लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

आर्थिक जीवन: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि, खर्च बढ़ते रहेंगे और आकस्मिक खर्चों की वजह से आपको आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।

स्वास्थ्य: जून मासिक राशिफल 2025 के अनुसार आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उपाय: आप प्रत्येक रविवार को श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आज का गोचर

कन्या राशि

कन्‍या राशि के जातकों के लिए यह महीना औसत रहने वाला है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति अच्‍छी रहने वाली है।

करियर: नौकरीपेशा जातक अपने काम को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए नज़र आएंगे। आपका मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। आपको अपने ज्ञान और बुद्धि का सही इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इससे आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

शिक्षा: इस महीने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में व्‍यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। मेहनत करने से आपको मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।

पारिवारिक जीवन: इस समय आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आपको अपने परिवार के सदस्‍यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: मंगल के कारण आपके प्रेम संबंधों में तनाव पैदा होने का डर है। इस दौरान आपके प्रियतम को स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं। आपके रिश्ते में नयापन आएगा और आप एक-दूसरे को पर्याप्‍त समय देंगे।

आर्थिक जीवन: आपके अप्रत्याशित खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपके ऊपर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। 22 जून से आपको अपने सेहत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी आमदनी में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

स्वास्थ्य: आपको इस पूरे महीने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखन की जरूरत है। आपको इस समय शारीरिक समस्याएं आती जाती रहेंगी। आपको कोई चोट लगने, संक्रमण होने, आंखों में समस्या होने या बुखार, सिर दर्द या पेट दर्द जैसी समस्याएं होने का डर है।

उपाय: आपको राह के कुत्तों को भोजन करवाना चाहिए।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि 

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होने पर आपकी गुप्त विद्याओं में रुचि बढ़ सकती है। आप शोध के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपका किसी से झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। इसका नकारात्‍मक असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। आपके ऊपर काम का दबाव भी रह सकता है।

शिक्षा: छात्रों को इस समय आपको एकाग्रता की समस्या से जूझना पड़ सकता है। हालांकि आपकी याद रखने की क्षमता तेज होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है।

पारिवारिक जीवन: इस महीने आपके पारिवारिक संबंधों में मनमूटाव होने का डर है। आपकी वाणी में कड़वाहट आ सकती है जिससे आपके रिश्‍तों पर खराब असर पड़ सकता है। आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस महीने आपको अपने प्रेमी से अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाहट महसूस हो सकती है। आप अपने प्रियतम को खुश करने के लिए बहुत कुछ कहेंगे, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाएंगे।

आर्थिक जीवन: आप सही निर्णय लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में स्वयं ही अपनी मदद करेंगे। आपकी आमदनी में इज़ाफा होने के संकेत हैं।

स्वास्थ्य: आपको अपने खानपान और अपनी आदतों को लेकर सतर्क रहने की आवश्‍यकता है अन्‍यथा आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: इस राशि वाले बुधवार के दिन किन्नरों को कोई वस्तु उपहार में दें और उनका आशीर्वाद लें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करना होगा।

करियर: इस महीने आपको अपने करियर को लेकर बहुत संभलकर रहने की ज़रूरत है। आपके मन में विरक्ति के भाव आ सकते हैं। आपको अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई के मामले में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। आपको अपनी एकाग्रता को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य समस्याओं और पारिवारिक तनाव के कारण छात्रों को परेशानी हो सकती है।

पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्‍यों के बीच आपसी तालमेल की कमी हो सकती है। आपको अपने पिता की सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। परिवार में प्‍यार और स्‍नेह की कमी होने की आशंका है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उन्‍हें बार-बार चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको इनसे डरना नहीं है बल्कि अपने रिश्ते पर अडिग रहना है।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना है।

स्वास्थ्य: इस समय आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए। आपको ब्‍लड प्रेशर, फुंसी-फोड़े, रक्त की अशुद्धि और मानसिक तनाव होने की आशंका है।

उपाय: आप इस महीने अनुकूल परिणाम प्राप्‍त करने के लिए शनिवार के दिन काली साबुत उड़द की दाल शनि देव के मंदिर में दान करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि 

धनु राशि वालों को व्यापार और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके लिए लंबी यात्रा और धार्मिक तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं।

करियर: नौकरीपेशा जातकोंं को कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। आपके ऊपर काम का दबाव भी बढ़ सकता है। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है।

शिक्षा: इस महीने छात्रों की एकाग्रता बार-बार भंग हो सकती है। आपको शारीरिक समस्याएं होने की आशंका है। उच्च शिक्षा प्राप्‍त कर रहे विद्यार्थियों को इस महीने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा।

पारिवारिक जीवन: इस समय आपके पारिवारिक जीवन में असंतुलन आने के संकेत हैं। परिवार के सदस्‍यों के बीच आपसी तालमेल में कमी आ सकती है। आपके भाई-बहनों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपकी अपने प्रेमी से कुछ कहासुनी हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में तनाव और टकराव बढ़ सकता है। पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में मधुरता आएगी।

आर्थिक जीवन: पारिवारिक संपत्ति से आपको धन और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी आय से संपत्ति को बढ़ा सकते हैं। आपके कुछ खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है।

स्वास्थ्य: आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाहन दुर्घटना की संभावना है।

उपाय: आप बृहस्पतिवार के दिन केले और पीपल का वृक्ष लगाएं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि 

आपको इस महीने आलस से दूर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार और वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्‍पन्‍न होने की आशंका है। आपके व्यवहार में भी गुस्सा बढ़ सकता है।

करियर: आप अपने कार्यक्षेत्र में हर काम को बेहतर तरीके से करेंगे। आपको इस समय नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। साझेदारी में व्‍यापार करने वाले जातकों के अपने पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं।

शिक्षा: आपको शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको आलस से दूर रहने की आवश्‍यकता है।

पारिवारिक जीवन: आपके परिवार में खुशियां रहेंगी। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आपके अपने भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: यदि आप प्रेम संबंध में हैं, तो आपके लिए महीने की शुरुआत का समय अच्‍छा रहने वाला है। आपका प्यार परवान चढ़ेगा। वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

आर्थिक जीवन: आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: आपको आलस न करने की सलाह दी जाती है। इस पूरे महीने आपको स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

उपाय: आप शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद रंग की कोई वस्तु भेंट करें और उनका आशीर्वाद लें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि 

यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके पंचम भाव में पूरे महीने बृहस्पति महाराज विराजमान रहकर आपके प्रथम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे आपको अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।

करियर: आप अपनी मेहनत से अपना अलग मुकाम बनाएंगे। आप अपनी बुद्धिमानी और समझदारी के दम पर अपने कार्यक्षेत्र में अपनी धाक जमाने में कामयाब रहेंगे।

शिक्षा: इस महीने आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे, उतनी ही अधिक आपको सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को महीने के तीसरे सप्ताह में अधिक अनुकूल परिणाम प्राप्‍त होंगे।

पारिवारिक जीवन: इस महीने आपके घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। इससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आपके भाई-बहनों को सुख की प्राप्ति होगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच प्‍यार बढ़ेगा। वहीं विवाहित जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी होने के योग हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ होने की उम्‍मीद है।

स्वास्थ्य: इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता हे। आपको रक्त में अशुद्धि, रक्त संक्रमण, चोट, घाव या फोड़े-फुंसी होने की आशंका है।

उपाय: आप बुधवार के दिन शाम के समय काले तिलों का दान करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि 

जून मासिक राशिफल 2025 के अनुसार इस महीने आपको अपने खर्चों को लेकर बहुत ज्यादा समझदारी दिखाने की जरूरत है। आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना होगा।

करियर: आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से कार्यक्षेत्र में नाम कमाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आपको इस समय कठिन परिश्रम करने के लिए तैयार रहना होगा।

शिक्षा: अन्य गतिविधियों के कारण आपको पढ़ाई में ध्यान लगाने में दिक्‍कत आ सकती है। आप थोड़े से चिड़चिड़े भी हो सकते हैं जिस वजह से आपका पढ़ाई करने का मन नहीं करेगा। ऐसे में, आपको लगातार मेहनत करनी होगी।

पारिवारिक जीवन: परिवार में बड़े-बुजुर्गों को सम्मान मिलेगा। आपके घर का माहौल सामंजस्यपूर्ण रहेगा एवं परिवार के सदस्‍यों में आपसी प्यार बढ़ेगा। घर में कोई खुशखबरी आ सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंध के मामले में यह महीना कठिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। बार-बार लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्‍पन्‍न हो सकती है। आपके प्रियतम का स्वभाव चिड़चिड़ा  हो सकता है।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में कुछ हद तक बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। हालांकि, आपके लिए लगातार खर्चे बने रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी एवं आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।

स्वास्थ्य: महीने की शुरुआत में सूर्य और बुध की तीसरे भाव में उपस्थिति से आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आने के संकेत हैं। आपको पेट और बड़ी आंत से संबंधित समस्या हो सकती है।

उपाय: आपको मछलियों को दाना डालें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्‍न 1. जून में बुध ग्रह किस राशि में उदित हो रहे हैं?

उत्तर. 11 जून को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर बुध मिथुन राशि में उदित होंगे।

प्रश्‍न 2. जून में जगन्‍नाथ यात्रा कब है?

उत्तर. 27 जून 2025 को जगन्‍नाथ यात्रा शुरू होगी।

प्रश्‍न 3. जून में पैदा होने वाले जातकों का शुभ अंंक क्‍या है?

उत्तर. भाग्‍यशाली अंक 3 और 6 है।