बुध का कर्क राशि में उदित होना इन लोगों पर पड़ सकता है भारी, रहना होगा सतर्क!

बुध का कर्क राशि में उदित होना इन लोगों पर पड़ सकता है भारी, रहना होगा सतर्क!

बुध ग्रह लगभग हर 30 दिन के अंदर एक राशि से दूसरर राशि में गोचर करते हैं। बुध के गोचर करने का प्रभाव मनुष्‍य समेत देश-दुनिया पर भी पड़ता है। इस बार बुध ग्रह 9 अगस्त 2025 को कर्क राशि में उदित हो रहे हैं। सूर्य का नजदीकी ग्रह होने के कारण बुध ग्रह का अस्त होना दोष नहीं माना गया है। आइए जानते हैं कि बुध का उदित होना किन राशि के जातकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

इन राशि वालों को होगा नुकसान

वृषभ राशि

वृषभ राशि के दूसरे तथा पांचवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। यह आपके तीसरे भाव में रहते हुए अस्त से उदय होंगे। तीसरे भाव में बुध ग्रह के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना गया है। इस दौरान .

आपकी अपने भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। धन की भी हानि होने की आशंका है। आपके शत्रु आप पर भारी पड़ सकते हैं। हालांकि, आपको पारिवारिक मामलों में अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पांचवे भाव के स्‍वामी के उदित    होने से छात्रों को सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोग भी अपने रिश्‍ते को लेकर संतुष्‍ट महसूस करेंगे। अस्थमा रोगियों को दवा खरीदने में सहयोग करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि

कर्क राशि के तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। यह आपके प्रथम भाव में ही अस्त से उदय हो रहे हैं। बुध की स्थिति आपके लिए फायदेमंद साबित नहीं होगी। आपको इस दौरान नकारात्‍मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। अगर आपको सेहत और धन को लेकर कोई समस्‍या आ रही थी या अस्‍पताल या कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर लगाने पड़ रहे थे, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको हर किसी से सभ्‍य तरीके से बात करने की सलाह दी जाती है।किसी की भी निंदा न करें। धन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। मांस मदिरा और अंडे इत्यादि का सेवन करने से बचें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। अब बुध आपके द्वादश भाव में उदित होने जा रहे हैं। द्वादश भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता। इस दौरान आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। कुछ मामलों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे, तो वहीं कुछ चीज़ों में नुकसान देखना पड़ सकता है। इस दौरान आपके खर्चों में बहुत ज्‍यादा वृद्धि होने के संक‍ेत हैं। हालांकि, धन लाभ और कमाई होने से आपको इन खर्चों को संभालने में ज्‍यादा दिक्‍कत नहीं आएगी। इस समय अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतें। मानसिक चिंता को दूर करने का प्रयास करें। स्‍टूडेंट्स को अधिक फोकस के साथ पढ़ाई करने की जरूरत है। आप रोज़ माथे पर केसर का टीका लगाएं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

वृश्चिक राशि

बुध ग्रह आपकी कुंडली में आठवें तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। अब बुध आपके भाग्य भाव में रहते हुए उदित हो रहे हैं। इस भाव में बुध की उपस्थिति को अनुकूल नहीं माना जाता है। आपके रुके हुए काम तो बन सकते हैं लेकिन नए कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आपका भाग्‍य आपका साथ नहीं दे पा रहा है। आपको अपनी प्रतिष्‍ठा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। गाय को हरी घास खिलाएं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

बुध ग्रह मकर राशि के छठे और भाग्य भाव के स्वामी हैं। अब वह आपके सप्तम भाव में रहते हुए अस्त से उदित हो रहे हैं। सप्तम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। इस दौरान आपको अधिक नकारात्‍मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। बुध ग्रह के उदित होने से आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। अगर पति-पत्‍नी के बीच पहले से ही कोई अनबन या परेशानी चल रही थी, तो अब वह नया मोड़ ले सकती है। रिश्‍ते में खटास के बढ़ने की आशंका है। सेहत पर अधिक ध्‍यान देने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों या शासन प्रशासन से जुड़े हुए कर्मचारियों से किसी भी तरीके का विवाद नहीं करना है। व्‍यावसायिक यात्राएं असफल हो सकती हैं। इस समय आप किसी भी तरह का कोई जोखिम न उठाएं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मीन राशि

मीन राशि के लिए बुध ग्रह उनके तीसरे तथा सातवें भाव के स्वामी हैं। अब बुध का कर्क राशि में उदय आपके पंचम भाव में होगा। सामान्य तौर पर पंचम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। आप किसी बात को लेकर नाखुश रह सकते हैं। आपके तनाव में भी वृद्धि होने की आशंका है। संतान को लेकर कोई परेशानी आ सकती है। पैसों को लेकर भी आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। हालांकि, यह समय वैवाहिक जीवन और पारिवारिक जीवन के लिए थोड़ा अनुकूल रहने वाला है। कुछ एक मामलों में बेहतरी आएगी। तो वहीं कुछ एक मामलों में कठिनाइयां भी देखने को मिल सकती हैं। देसी गाय को देसी घी की रोटी खिलाएं। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1. बुध ग्रह के लिए क्या उपाय करना चाहिए?

उत्तर. बुध मंत्र का जाप करना चाहिए।

प्रश्न. बुध ग्रह की राशियां कौन सी हैं?

उत्तर. कन्या और मिथुन राशि।

प्रश्न 3. बुध का रत्न क्या है?

उत्तर. पन्ना रत्न।