बुध ग्रह 24 जुलाई 2025 को शाम 07 बजकर 42 मिनट पर कर्क राशि में अस्त हो रहा है। 9 अगस्त, 2025 तक बुध ग्रह अस्त ही रहेंगे। वैसे तो किसी भी ग्रह के अस्त होने को शुभ नहीं माना जाता है लेकिन फिर भी इस दौरान कुछ राशियों के लोगों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं या फिर यूं कह लीजिए कि उन्हें मिल रहे प्रतिकूल प्रभावों में कमी आ सकती है।

एस्ट्रोसेज एआई द्वारा तैयार किए गए इस विशेष के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बुध ग्रह के कर्क राशि में अस्त होने पर किन राशियों के लोगों को अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
बुध के अस्त होने से इन्हें होगा लाभ
वृषभ राशि
वृषभ राशि के दूसरे तथा पांचवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं और अब बुध ग्रह आपके तीसरे भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं। बुध का अस्त होना नकारात्मक परिणामों में कमी देने का काम करेगा। यदि बुध आपको कुछ कमजोर परिणाम दे रहा था या विपरीत परिणाम दे रहा था तो, प्रतिकूलता में कमी देखने को मिल सकती है। भाई-बहनों से चल रहा विवाद शांत हो सकता है अथवा पड़ोसियों से चल रही है अनबन दूर हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेने से नुकसान को कम किया जा सकता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कर्क राशि
कर्क राशि के तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस बार बुध आपके प्रथम भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं। बुध ग्रह के द्वारा दी जा रही प्रतिकूलता कम हो सकती है। आप उन लोगों को पहचान पाएंगे जो आपके हितैषी नहीं है और बस आपकी भलाई चाहने का दिखावा कर रहे हैं। आप पैसों से संबंधित कोई रिस्क नहीं लेंगे, जिससे आपको नुकसान होने का खतरा अपने आप कम हो जाएगा। रिश्तेदारों के साथ चल रही अनबन भी अब दूर हो सकती है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
सिंह राशि
सिंह राशि के दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। अब बुध ग्रह आपके द्वादश भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं। बुध का अस्त होना आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। आपके खर्चों पर लगाम लग सकती है जिससे आप पैसों की बचत कर पाएंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। विद्यार्थियों की परेशानियां भी अब दूर हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि
बुध ग्रह आपके अष्टम तथा लाभ भाव के स्वामी हैं और अब बुध ग्रह आपके भाग्य भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं। बुध के अस्त होने से आपको मिल रहे नकारात्मक परिणामों में कमी आ सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फायदा मिलेगा और आप अपनी प्रतिष्ठा को भी बचाए रख पाने में सक्षम होंगे।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
धनु राशि
धनु राशि के सातवें तथा दशम भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं और यह आपके आठवें भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं। बुध ग्रह के गोचर को आठवें भाव में अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। आपको बीच-बीच में आकस्मिक धन लाभ होने के आसार हैं। मेहनत करने से कामों में सफलता मिल सकती है जिसका फायदा आपको मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के छठे तथा भाग्य भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। अब बुध ग्रह आपके सप्तम भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं। बुध अस्त होने के कारण अपनी नकारात्मकता को कम कर लेंगे। यदि किसी कारण से बुध ग्रह का यह गोचर आपको नकारात्मक परिणाम दे रहा था तो अस्त हो जाने के कारण उस नकारात्मकता में कमी देखने को मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों की परेशानियां कम हो सकती हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. ऐसे में याद्दाश्त कमजोर हो सकती है।
उत्तर. इसके लिए हरे रंग के वस्त्र पहनें।
उत्तर. इंफेक्शन से होने वाली बीमारियां।