एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बुध कर्क राशि में अस्त के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि बुध अस्त का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रकार से पड़ेगा। बता दें कुछ राशियों को सूर्य के गोचर से बहुत अधिक लाभ होगा तो, वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस ब्लॉग में बुध ग्रह को मजबूत करने के कुछ शानदार व आसान उपायों के बारे में भी बताएंगे और देश-दुनिया व शेयर मार्केट पर भी इसके प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे।
बता दें कि बुध कर्क राशि में अस्त 24 जुलाई 2025 को होगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किस राशि के जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम मिलेंगे और किन्हें अशुभ।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
कुंडली में बुध का अस्त होना कई तरह के प्रभाव डाल सकता है। पुराने ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, यह खर्चों को नियंत्रित करने और बचत बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन साथ ही, इससे आत्मविश्वास और साहस की कमी भी हो सकती है, खासकर जब पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी हों या यात्रा की योजनाएं बनानी हों। इसके अलावा, यह संकेत देता है कि बात करने और अपने करियर को आगे बढ़ाने के मामलों में सतर्क रहना बहुत जरूरी है क्योंकि ऐसे समय में बुध का अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव कमजोर हो सकता है। यह ब्लॉग इस बात को समझने के लिए बनाया गया है कि बुझ अस्त होने का असर राशियों, देश-दुनिया की घटनाओं और शेयर बाजार पर किस तरह से पड़ सकता है।
बुध कर्क राशि में अस्त: समय व तिथि
ज्योतिष में ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, तर्क, संवाद, गणित, व्यापार, और त्वचा के कारक ग्रह बुध 24 जुलाई 2025 की शाम 07 बजकर 42 मिनट पर चंद्रमा द्वारा शासित राशि कर्क में अस्त होंगे। आइए सबसे पहले जानते हैं देश-दुनिया पर इसके प्रभावों के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध कर्क राशि में अस्त: विश्वव्यापी प्रभाव
सरकार और उसकी नीतियां
- बुध के कर्क राशि में अस्त होने के समय सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं और सुधार उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं दे पाएंगे। जैसे-जैसे इन योजनाओं की कमियां उजागर होंगी, सरकार को कुछ अहम और बड़े बदलाव करने की आवश्यकता पड़ेगी।
- भारत सहित कई अन्य देशों में कुछ बड़े नेता और उच्च पदों पर आसीन लोग गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए देखे जा सकते हैं, जिससे वे कानून के शिकंजे में आ सकते हैं।
- भारत के पूर्वी सीमा से लगे कुछ देशों में सरकारें मीडिया पर नियंत्रण करने और सच्चाई को छुपाने की कोशिश कर सकती हैं, लेकिन ऐसा करना उनके लिए मुश्किल होगा क्योंकि आशंका है कि वास्तविकता दुनिया के सामने आ जाएगी।
जनसंपर्क, मीडिया और पत्रकारिता
- बुध के इस गोचर का प्रभाव मीडिया से जुड़े लोगों जैसे ग्राउंड रिपोर्टर, पत्रकारों आदि पर नकारात्मक हो सकता है। इन्हें कार्यों में रुकावटें और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
- सोशल मीडिया से जुड़े प्रभावशाली लोगों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है। कई बार उन्हें ऐसे मुद्दों पर जनता की आलोचना झेलनी पड़ सकती है, जो संवेदनशील या विवादास्पद हों।
- इस समय शेयर बाजार और सट्टा बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। निवेशकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
- जनसंपर्क से जुड़े लोग नए विचारों की कमी से जूझ सकते हैं, साथ ही, उन्हें नए क्लाइंट्स के साथ काम करने में कठिनाई हो सकती है। निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को इस अवधि में औसत या सामान्य लाभ ही मिल सकता है, यानी कोई बड़ी सफलता या तरक्की की संभावना कम रहेगी।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
बुध कर्क राशि में अस्त : शेयर बाजार रिपोर्ट
जब भी बुध वक्री होता है या अस्त होता है, तो इसका शेयर बाजार पर विभिन्न कंपनियों के शेयरों के मूल्यों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। इसी संदर्भ में एस्ट्रोसे एआई ने इस अवधि के लिए स्टॉक मार्केट से जुड़े पूर्वानुमानों की एक रिपोर्ट तैयार की है। आइए जानें कि बुध के इस बार कर्क राशि में अस्त होने से शेयर बाजार पर क्या असर पड़ सकता है।
- बुध कर्क राशि में अस्त होने से फार्मास्यूटिकल (दवा), सरकारी क्षेत्र, और आईटी (सूचना तकनीक) सेक्टर को इस दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इन क्षेत्रों में निवेश करने वाले निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि गिरावट या अस्थिरता संभव है।
- बैंकिंग क्षेत्र पहले से ही एक लंबे समय से दबाव में है और इस महीने के अंत तक इसमें सुधार की उम्मीद भी कम दिखाई दे रही है। इसलिए इस सेक्टर में निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
- हालांकि कुल मिलाकर कई सेक्टर दबाव में रहेंगे, लेकिन खाद्य तेल, तंबाकू और रबर इंडस्ट्री के लिए यह समय कुछ हद तक सकारात्मक और आशाजनक हो सकता है। इन क्षेत्रों में लाभ की संभावनाएं हैं।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करे।
बुध कर्क राशि में अस्त: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब चौथे भाव में अस्त हो जाएंगे। इसका प्रभाव यह होगा कि आप प्रयासों के बावजूद अपने कार्यों में अड़चनें महसूस कर सकते हैं। अवसर तो होंगे लेकिन आशंका परिणाम अपेक्षित नहीं मिल पाएंगे। इस समय आपको आत्म मूल्यांकन करने की आवश्यकता होगी। नौकरी के क्षेत्रों में, काम से संबंधित अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती है और कुछ अप्रत्याशित स्थितियां सामने आ सकती हैं, जो मन को परेशान कर सकती है।
बिजनेस में, यदि आपने विस्तार की पहले से योजना नहीं बनाई है तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। धन के मामले में किसी को अनजाने में उधार देना आपके लिए घाटे का सौदा बन सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं और अब यह दूसरे भाव में अस्त होंगे। इस समय आप अपने करियर या प्रतिष्ठा को लेकर असमंजस में पड़ सकते हैं। आपकी दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। करियर में, अचानक नौकरी बदलने की स्थिति बन सकती है, जो आपके लिए अनचाही हो सकती है। आशंका है कि इससे कार्य में संतुष्टि भी न मिले।
व्यवसाय में इस समय कोई नया ऑर्डर या डील लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक जीवन में, आय में वृद्धि की आपकी उम्मीदें पूरी नहीं होंगी और धन संचय भी मुश्किल होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और यह आपके पहले भाव में अस्त होंगे। इसका असर यह हो सकता है कि आपको ऐसा स्थान परिवर्तन करना पड़े जो आपको पसंद न आए। संतुष्टि की कमी महसूस हो सकती है। करियर में, आशंका है कि मनचाही नौकरी न मिले और जो काम मिल भी जाए तो संभव है कि उसमें आप संतोष महसूस न कर पाएं।
व्यवसाय में, प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ सकती है, जिससे मुनाफे में गिरावट आएगी। धन की दृष्टि से यह समय कुछ निराशाजनक हो सकता है। हो सकता है कि आपके लिए धन की स्थिति को संभाल पाना मुश्किल हो।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह बारहवें भाव में अस्त हो जाएंगे। इस समय आपके निजी जीवन में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। अचानक होने वाले नुकसान से मन उदास हो सकता है। करियर में, नौकरी के सिलसिले से स्थानांतरण हो सकता है, जिससे चिंता हो सकती है। व्यवसाय में, अभी कोई बड़ा निर्णय न लें क्योंकि इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। धन के मामले में, आशंका है कि आप कमाई के बावजूद धन न बचा पाएं। कुल मिलाकर यह अवधि अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब यह ग्यारहवें भाव में अस्त होंगे। इस समय यात्रा के दौरान दिक्कतें आ सकती है। आपके सोशल सर्कल के लोग आपके लिए सहयोगी न बनकर परेशानी का कारण बन सकते हैं। करियर में, वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, जिससे आपकी कार्यक्षमता सिद्ध करने में कठिनाई हो सकती है।
बिज़नेस में निर्णय लेने से भ्रम हो सकता है, जिससे वित्तीय नुकसान हो सकता है। धन के मामले में, इस समय पैसे की जरूरत ज्यादा महसूस होगी और आमदनी की उम्मीदें पूरी नहीं होंगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध नौवें और एकादश भाव के स्वामी हैं और अब यह नौवें भाव में अस्त होंगे। इसका असर यह हो सकता है कि अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए आपको कई रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपकी बुद्धिमता उतनी कारगर साबित नहीं होगी।
करियर में, आपके अधिकारी आपकी क्षमताओं को नजरअंदाज कर सकते हैं, जो आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। व्यवसाय में, सामान्य कामों से औसत लाभ मिलेगा, लेकिन शेयर मार्केट से आपको लाभ हो सकता है। धन के मामले में, योजना के अभाव और गलत प्रबंधन के कारण खर्च अधिक होंगे।
बुध कर्क राशि में अस्त : आसान उपाय
- अक्सर हरा रंग पहनने से बुध का नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है।
- गरीबों या पक्षियों खासतौर पर तोतों को सब्जियां, कपड़े या हरी दाल देना लाभकारी माना जाता है।
- बुध के सर्वोच्च देवता भगवान विष्णु हैं। आप धूप, चंदन और पीले फूल चढ़ाकर बुध को प्रसन्न कर सकते हैं।
- बुध मंत्र मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुद्धाय नमः का जाप सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए किया जा सकता है।
- एक अन्य उपाय भगवान गणेश की पूजा करना और उन्हें बुधवार को दूर्वा चढ़ाना शुभ साबित हो सकता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
जब वह अपनी कक्षा में सूर्य के बहुत करीब आ जाता है।
मंगल
चंद्रमा