कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (27 जुलाई से 02 अगस्त, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों में प्रशासनिक कौशल और नेतृत्व करने की क्षमता अधिक होती है और अपने इस कौशल के कारण ये अपनी काबिलियत दिखाने में सक्षम होते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपको अपने पार्टनर के प्रति अपनी ईमानदारी दिखानी चाहिए। ऐसा कर के आपकी अपने रिश्ते या साथी के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है और आप उन्हें लेकर प्रतिबद्ध रह सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप उच्च अंक प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे। आप अपने साथी छात्रों से प्रतिस्पर्धा करने में समर्थ हो सकते हैं। इस समय छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस समय अच्छा प्रदर्शन के मामले में अपने सहकर्मियों को पीछे छोड़ सकते हैं और अपने मानक दिखा सकते हैं। वहीं व्यापरी अपनी पेशेवर रणनीतियों का उपयोग कर के अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप दृढ़ निश्चयी और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिससे आपको अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार ‘ॐ रुद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 वाले जातकों की घूमने-फिरने या यात्रा करने में अधिक रुचि हो सकती है और इस तरह इनके अंदर यात्रा करने को लेकर उच्च स्तर का जुनून या जोश देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कंफ्यूज़न होने के कारण ये जातक महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमर्थ रह सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ हंसमुख और शांत व्यवहार अपनाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।
शिक्षा: पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपके अंदर उच्च स्तर के कौशल विकसित हो सकते हैं। इस समय छात्र अधिक पेशेवर तरीके से पढ़ाई करेंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप आने वाले सप्ताह में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस समय अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने और सफलता की ऊंचाईयों को छूने में सक्षम हो सकते हैं। आपको नौकरी के नए ऑनसाइट अवसर भी प्राप्त होंगे। वहीं व्यापारी उच्च मुनाफना कमाने में अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे।
सेहत: साहस और दृढ़ संकल्प के कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
उपाय: आप शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 3 वाले जातकों के अंदर सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं जिन्हें आप आगे भी बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा ये जातक अधिक स्पष्टता के साथ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक ईमानदार नज़र आएंगे। आपका पार्टनर ईमानदारी दिखाने में पहले से अधिक उदार और खुले विचारों वाले हो सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र अधिक पेशेवर होकर पढ़ाई करेंगे। फाइनेंशियल अकाउंटिंग और बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषय आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: आपको नौकरी के ऐसे नए अवसर मिल सकते हैं जिससे आपके लक्ष्यों की पूर्ति हो सके। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आप एक बड़े उद्यमी के रूप में सफलता हासिल कर सकते हैं और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। ऐसा आपकी इम्युनिटी के मजबूत होने और दृढ़ निश्चयी होने की वजह से हो सकता है।
उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ बृहस्पताये नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 4 वाले जातकों के व्यवहार में अधिक जुनून देखने को मिल सकता है। इस वजह से ये जातक आवेग में आकर निर्णय ले सकतजे हैं जो इनके लिए बाधा का काम कर सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ अधिक जिद्दी व्यवहार अपना सकते हैं। इसके कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते में कड़वाहट आने की आशंका है।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ रह सकते हैं और इस वजह से आप उच्च अंक प्राप्त करने में असफल हो सकते हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय आपको सफलता मिल पाने की संभावना बहुत कम बनी हुई है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक अपनी योग्यता को दखाने और उच्च स्तर पर प्रगति हासिल करने में पीछे रह सकते हैं। वहीं इस समय व्यापरीगण भी मोटा मुनाफा कमाने में असफल रह सकते हैं।
सेहत: आपको तेज सिरदर्द और पाचन संबंधित समस्याएं होने की आशंका है। ये सभी समस्याएं इम्युनिटी के कमज़ोर होने और तनाव के कारण हो सकती हैं।
उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ दुर्गाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक सांसारिक चीज़ों के बारे में जानने में अधिक रुचि रखते हैं और इसके बारे में अधिक ज्ञान अर्जित करने में इनकी दिलचस्पी हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए तालमेल बिठाने की जरूरत हो सकती है। लेकिन इस समय ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई में असफल हो सकते हैं और वे अपनी अपेक्षा के अनुसार उच्च अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह से उन्हें निराशा हो सकती है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस समय उच्च परिणाम प्राप्त करने में असमर्थ हो सकते हैं। इस सप्ताह आपकी कार्यकुशलता में कमी आ सकती है जिसके कारण प्रतिकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार पर्याप्त मुनाफा कमाने में दिक्कत आ सकती है।
सेहत: आपको नसों से संबंधित परेशानियां और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस वजह से आप परेशान रह सकते हैं। इस समय आपकी कुशलता में कमी आने के कारण आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आप नियमित रूप से ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 वाले जातक अधिक मौज-मस्ती करने वाले होते हैं। ये मिठाई और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं जिससे इन्हें संतुष्टि मिल सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आप दोनों ही इस समय का आनंद लेंगे।
शिक्षा: आप प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि विजुअल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मल्टीमीडिया और सॉफ्टवेयर टेस्टिंग में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातक अधिक पेशेवर तरीके से काम करते हुए नज़र आएंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं और आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आप एक प्रगतिशील स्तर पर अपने प्रतिद्वंदियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।
सेहत: मजबूत दृढ़ संकल्प के कारण आप अधिक फिट रहने वाले हैं।
उपाय: आप शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 वाले जातकों के दिमाग में आध्यात्मिक विचार अधिक हो सकते हैं और ये अध्यात्म के प्रति समर्पित रह सकते हैं। इसके अलावा ये जातक अध्यात्म से संबंधित यात्रा भी कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपके मन में अपने जीवनसाथी के प्रति कड़वाहट आ सकती है। ऐसा आपके आशावादी न होने के कारण हो सकता है। अपने रिश्ते को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए आपको तालमेल बिठाने की जरूरत है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा आने की आशंका है। इस वजह से आपको शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों की काम में एकाग्रता कम हो सकती है। वहीं व्यापारियों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में स्पष्टता की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको कम लाभ से ही खुद को संतुष्ट करना होगा।
सेहत: इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहने वाला है क्योंकि आपको गर्मी के कारण सनबर्न होने की आशंका है। इससे आपकी प्रगति प्रभावित हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: आप मंगलवार के दिन भगवान गणेश के लिए यज्ञ-हवन करें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 वाले जातक अपने काम और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अधिक प्रतिबद्ध हो सकते हैं। इसके अलावा ये लोग इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपकी अपने पार्टनर में रुचि कम हो सकती है और इस वजह से आप दोनों क रिश्ते में तनाव आ सकता है।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई में शीर्ष स्थान प्राप्त करने में असमर्थ हो सकते हैं। ऐसा पढ़ाई के मामले में योजना बनाकर न चलने की वजह से हो सकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक जिस प्रमोशन या अन्य चीज़ों की उम्मीद कर रहे हैं, वे इन्हें इस सप्ताह नहीं मिल पाएंगी। वहीं व्यापारियों को इस समय नई व्यापारिक रणनीतियों का सहारा लेने की जरूरत पड़ सकती है।
सेहत: गंभीर जुकाम होने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इससे बचने के लिए आपको ज्यादा ठंडी चीज़ों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक महत्वपूर्ण निर्णय लेने के मामले में अधिक साहसी और गतिशील होते हैं। इसके अलावा ये लोग सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ व्यवहार और बातचीत में अधिक स्पष्ट हो सकते हैं। इस वजह से आप अपने पार्टनर का भरोसा जीतने में सफल होंगे और आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई पर अच्छे से फोकस कर पाएंगे और इस वजह से आप उच्च अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आप प्रतियोगी परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। आपमें से कुछ लोगों को ऑनसाइट अवसर भी मिल सकते हैं। व्यापारी उच्च स्तर का मुनाफा कमाने और सफलता पाने में सक्षम होंगे।
सेहत: इस सप्ताह आपके आकर्षण में वृद्धि देखने को मिलेगी और इस वजह से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं होने का डर नहीं है।
उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह की पूजा करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. 7 नंबर सबसे ज्यादा लकी माना जाता है।
उत्तर. 13 नंबर सबसे ज्यादा अनलकी माना जाता है।
उत्तर. ज्योतिष के अनुसार हनुमान जी का लकी नंबर 9 है।