बुध कुंभ राशि में मार्गी (21 मार्च 2026)
बुध कुंभ राशि में मार्गी: बुध ग्रह 21 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 42 मिनट कुंभ राशि में मार्गी होंगे।कुंभ राशि में बुध ग्रह व्यक्ति को सोच को नया, बुद्धिमान और प्रगतिशील बनाता है। कुंभ एक वायु तत्व की राशि है, जिस पर शनि का शासन होता है (और वैदिक ज्योतिष में राहु का भी प्रभाव माना जाता है)। इसलिए जब बुध कुंभ राशि में होता है, तो इंसान की सोच भविष्य की ओर देखने वाली और थोड़ा अलग हटकर होती है। इस स्थिति में व्यक्ति बोलने और समझने में तर्क संगत, मौलिक और विचारों से भरा हुआ होता है। ऐसे लोग सामाजिक मुद्दों, टेक्नोलॉजी, विज्ञान, ज्योतिष और मानव कल्याण से जुड़े विषयों पर बात करना पसंद करते हैं। इनकी सोच व्यापक होती है, ये पक्षपात से दूर रहते हैं और अक्सर अपने समय से आगे सोचते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोग सुधारक, विचारक और दूरदर्शी बनते हैं।
व्यावहारिक रूप से देखें तो कुंभ राशि में बुध होने से व्यक्ति के नेटवर्किंग स्किल्स, विश्लेषण करने की क्षमता और समूह में संवाद करने की ताकत बढ़ती है। ऐसे लोग मीडिया, रिसर्च, आईटी, ज्योतिष, समाज सेवा, शिक्षा या नए तरह के बिज़नेस मॉडल्स से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा कर सकते हैं। भावनात्मक रूप से ये लोग फैसले लेते समय भावनाओं से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करते हैं। निजी लगाव या भावुकता से हटकर, ये तर्क और समझदारी को प्राथमिकता देते हैं।
हालांकि बुध की यह स्थिति तेज़ दिमाग और नई सोच देती है, लेकिन कभी-कभी मानसिक बेचैनी या बोलचाल में भावनात्मक दूरी भी दिख सकती है। कुल मिलाकर, कुंभ राशि में बुध व्यक्ति को स्वतंत्र सोच, समझदारी से अपनी बात रखने की क्षमता और समाज के भले के लिए नए विचार देने की प्रेरणा देता है। इस लेख का उद्देश्य आपको यह समझने में मदद करना है कि कुंभ राशि में बुध के मार्गी (डायरेक्ट) होने से आपके जीवन के किन क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। अब आगे हम जानेंगे कि इसका प्रभाव बारहों राशियों पर कैसे पड़ेगा।
To Read in English Click Here: Mercury Direct In Aquarius
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें
बुध कुंभ राशि में मार्गी: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके लाभ और सफलता के ग्यारहवें भाव होगा। बुध का यह परिवर्तन आपके जीवन में आगे बढ़ने और खुदको बेहतर बनाने के नए मौके ला सकता है। यह समय बड़े और जरूरी फैसले लेने के लिए अच्छा है, जैसे निवेश से जुड़े निर्णय। इस दौरान आपके दोस्त और भाई-बहन भी आपका साथ दे सकते हैं और मददगार साबित होंगे।
नया बिज़नेस शुरू करना या किसी नए काम में हाथ डालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में खुशियों भरे पल आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार को खुश रख पाएंगे। बच्चों की तरक्की और उनका विकास देखकर भी आपको संतोष और खुशी मिलेगी।
सेहत के लिहाज से यह समय अच्छा है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान रहे हैं, तो इस दौरान राहत और ठीक होने के संकेत मिल सकते हैं।
आर्थिक जीवन के मामले में आपको सुकून महसूस होगा कि सब कुछ सही दिशा में चल रहा है। अतिरिक्त कमाई के मौके मिलेंगे। जरूरत पड़ने पर लोग, विरासत या किसी अचानक मिलने वाले धन से आपको फायदा होगा। हालांकि इस समय कमाई के साथ-साथ बचत कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
करियर की बात करें, तो नौकरी में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनका नतीजा आपके पक्ष में रहेगा। अगर आपके पास सही योग्यता और स्किल्स हैं, तो आपको अच्छी नौकरी मिलने या करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अपने सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
अगर आप बिज़नेस से जुड़े हैं, तो एक से ज़्यादा काम या प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच सकते हैं। ये काम आगे चलकर लाभ देने वाले, तरक्की कराने वाले और संतोष देने वाले साबित होंगे।
उपाय: प्रतिदिन 108 बार मंत्र का जाप करें, “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके कर्म और करियर के दसवें भाव में होगा। इस दौरान आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और करियर पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। इस वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और यही आत्मविश्वास आपके कामकाज में कमाल दिखाएगा।
करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या किसी अच्छे पद की प्राप्ति के योग बन सकते हैं, जिससे आपको अंदरूनी संतोष और खुशी मिलेगी। अपने करियर को लेकर आप खुद पहल करेंगे और आगे बढ़ने का मौका नहीं छोड़ेंगे।
आर्थिक जीवन के मामले में भी आप संतुष्ट महसूस करेंगे। जितनी कमाई होगी, उसमें आप खुद को सहज और सुरक्षित महसूस करेंगे। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो अच्छा मुनाफा होगा और आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। यह समय एक से ज्यादा बिज़नेस या नए काम शुरू करने के लिए भी अनुकूल है, और आपके फैसले सफल हो सकते हैं।
निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्तों में थोड़ा ध्यान रखने की ज़रूरत है। काम की वजह से आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिससे विचारों में मतभेद हो सकता है। काम और ज़िम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि मन शांत रहे और शरीर भी संतुलन में बना रहे।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके नौवें भाव में होगा। इस दौरान आपको भविष्य से जुड़ा अच्छा भाग्य मिलने के संकेत हैं, खासकर संपत्ति या घर-जमीन से जुड़े मामलों में।
आर्थिक जीवन के लिहाज से भी यह समय सहज और अनुकूल रहेगा। अच्छी मात्रा में धन मिलने के योग बनेंगे। जो काफी हद तक आपकी किस्मत के सहयोग से होगा। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो नए सौदे या डील्स मिल सकती हैं और उनसे अच्छा मुनाफा भी हो सकता है।
इस समय आपका झुकाव आध्यात्मिक विषयों की ओर बढ़ेगा। आप पूजा-पाठ, ध्यान या धार्मिक कामों में ज़्यादा समय दे सकते हैं। इससे न सिर्फ मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि जीवन में आपकी स्थिति भी मज़बूत होगी।
काम और परिवार से जुड़े मामलों में यात्राओं के योग बनेंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा का भी मौका मिल सकता है। अगर आपके काम में आध्यात्मिक या धार्मिक पक्ष जुड़ा हुआ है, तो उससे धन कमाने के अवसर भी मिल सकते हैं।
करियर के मामले में तरक्की के अच्छे संकेत हैं। पदोन्नति या ज़िम्मेदारियों में बढ़ोतरी के मौके मिल सकते हैं, जिससे आपको संतोष और खुशी महसूस होगी।
उपाय: हर बुधवार गाय को हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खिलाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके आठवें भाव में होगा। इस दौरान समय आपको ज्यादा अनुकूल महसूस नहीं हो सकता है। जीवन के कई मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पूरी मेहनत करने के बाद भी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय बेवजह या अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है, जो आपको थका सकती हैं। बातचीत में स्पष्टता की कमी रह सकती है, जिससे अपने करीबी लोगों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
भाई-बहनों के साथ रिश्ते उतने अच्छे नहीं रह सकते और जिस तरह के सहयोग की उम्मीद आप उनसे कर रहे हैं, वह समय शायद न मिल पाए। कामकाज की बात करें तो प्रोफेशनल लाइफ में चीज़ें आसानी से आगे बढ़ती नहीं दिखेंगी।
काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे तरक्की की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इस समय मेहनत के अनुसार लाभ न मिलने से मन थोड़ा परेशान भी रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के बुध ग्रह दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके सातवें भाव में होगा। इस वजह से यह समय कुल मिलाकर आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आपकी सामाजिक पहचान बढ़ेगी, नए लोगों से मेल-जोल होगा और नए संपर्क बनेंगे।
करियर के मामले में भी आपको अच्छे फायदे मिलेंगे। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे, जो आपको खुशी और संतोष देगी। कामकाज में चल रहे बदलावों के कारण आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिससे आपकी स्थिति और मजबूत होगी।
सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और उनके साथ रिश्ते भी अच्छे बने रहेंगे। आर्थिक जीवन के लिहाज से आप खुद को सुरक्षित और संतुष्ट महसूस करेंगे। आमदनी के साथ-साथ लाभ और फायदे मिलने के योग हैं। अचानक या अप्रत्याशित स्रोतों से धन मिलने की भी संभावना है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो एक से ज़्यादा काम या बिज़नेस को अच्छे से संभाल पाएंगे और उनमें तरक्की भी होगी।
सेहत की बात करें तो इस दौरान आपकी शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऊर्जा बनी रहेगी और आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगे।
उपाय: गरीब और अविवाहित कन्याओं को साड़ी का दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी छठे भाव में होगा। इस दौरान करियर से जुड़े मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकता है। नौकरी या करियर में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं।
कुछ लोगों के लिए करियर को बेहतर बनाने के मौके मिल सकते हैं, वहीं कुछ मामलों में तरक्की थोड़ी धीमी भी महसूस हो सकती हैं।
आर्थिक जीवन की बात करें तो कमाई के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। इसका असर आपकी बचत पर भी पड़ सकता है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो यह समय नया काम शुरू करने या पुराने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है।
मुनाफे में कमी या गैप महसूस हो सकता है। इस दौरान दोस्तों की वजह से भी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर भरोसा करें।
सेहत के लिहाज़ से तनाव बढ़ सकता है और पैरों, जांघों या शरीर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है। इससे बचने के लिए योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबों का दान करें।
कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं
तुला राशि
तुला राशि राशि वालों के लिए बुध ग्रह नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके पांचवें भाव में होगा। इस दौरान आपके मन में संतोष और आत्मविश्वास बना रहेगा और आप इसे अच्छे से संभाल पाएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और वे इस समय आपके लिए मददगार साबित होंगे।
करियर के लिहाज से यह समय तरक्की और अच्छे नतीजे देने वाला है। नौकरी या प्रोफेशन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कुछ लोगों को करियर बदलने के अवसर भी मिल सकते हैं, वहीं मौजूदा पद पर भी उन्नति के योग बनेंगे।
आर्थिक जीवन के मामले में बढ़ोतरी और समृद्धि के संकेत हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है और अच्छी बचत भी कर पाएंगे। शेयर मार्केट या निवेश से धन कमाने के मौके मिल सकते हैं। इस समय निवेश से जुड़े बड़े और अहम फैसले लेना आपके लिए समझदारी भरा रहेगा। सेहत की बात करें तो आप खुद को मजबूत और खुश महसूस करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे शारीरिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
उपाय: बुधवार के दिन विष्णु मंदिर में दूध का दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके चौथे भाव में होगा। कुल मिलाकर यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और जीवन की सुविधाओं में कमी महसूस हो सकती है।
काम और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ने से मन थोड़ा बेचैन और उदास रह सकता है। करियर के मामले में यह समय उम्मीद के मुताबिक फल देने वाला नहीं लग रहा है। कामकाज में वैसी प्रगति नहीं हो पाएगी जैसी आप चाहते हैं। आप अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेंगे और मन में बार-बार करियर सुधारने की सोच चलती रहेगी। बिजनेस या प्रोफेशनल कामों में भी बड़ी सफलता मिलना मुश्किल हो सकता है।
आर्थिक जीवन के लिहाज़ से खर्चे ज़्यादा रहेंगे और कमाई के मौके सीमित हो सकते हैं। भले ही कुछ पैसा आए, लेकिन बचत करना इस दौरान आसान नहीं होगा, जिससे थोड़ी तंगी महसूस हो सकती है।
सेहत की बात करें तो यह समय थोड़ा सावधानी मांगता है। नसों से जुड़ी समस्याएं, पैरों में दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है। साथ ही मां की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है और उनके इलाज पर खर्च भी करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और “ॐ नमो नारायण” मंत्र का 41 बार जाप करें।
बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके तीसरे भाव में होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और जीवन के कई क्षेत्रों में तरक्की और विकास देखने को मिलेगा।
कामकाज के लिहाज से यह समय सहज रहेगा। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा और नौकरी बदलने या बेहतर अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है। सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ आपके संबंध सकारात्मक बने रहेंगे।
आर्थिक जीवन के मामले में लाभ और मुनाफे के योग हैं। खर्चे कम रहेंगे और आप नई जगह निवेश करने का मन बना सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो नए आइडिया और नए रास्तों पर काम करने का यह सही समय है, जिससे आपका व्यवसाय आगे बढ़ सकता है।
सेहत की बात करें तो ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप खुद को फिट और एक्टिव महसूस करेंगे और पूरे समय उत्साह बनाए रख पाएंगे। साथ ही भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और उनसे आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा।
उपाय: हर गुरुवार नारायणीम का 108 बार पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके दूसरे भाव में होगा। यह समय करियर में आगे बढ़ने और प्रमोशन की चाह रखने वालों के लिए बहुत अच्छा है। जो लोग पारिवारिक बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें इस दौरान अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपकी बात रखने की क्षमता बढ़ेगी और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ, खासकर पिता के साथ, आपके रिश्ते पहले से बेहतर और ज्यादा मधुर हो जाएंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अहम है। पढ़ाई में एकाग्रता और फोकस बढ़ेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। शेयर ट्रेडिंग या निवेश से जुड़े लोगों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
सेहत के लिहाज़ से यह दौर अनुकूल है। किसी बीमारी या चोट से उबरने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी बेहतर होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी।
उपाय: भगवान नरसिंह की पूजा करें और उन्हें फूल अर्पित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके पहले भाव में होगा। त्रिकोण भाव के स्वामी जब त्रिकोण में आता है, तो इसे शुभ माना जाता है। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी और आप योजनाएं बनाने में होशियार बनेंगे।
लग्न में होने की वजह से बुध को दिग्बल भी मिलता है, यानी बुध यहां मजबूत स्थिति में होते हैं। इसका असर आपकी सोच, बातचीत और समझदारी पर साफ दिखेगा। आर्थिक जीवन के मामले में इस समय आमदनी और खर्च दोनों रहेंगे।
हालांकि, थोड़ी बहुत बचत की गुंजाइश भी बनी रहेगी। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो उम्मीद के मुताबिक मुनाफा न मिल पाने की संभावना है। नया बिज़नेस शुरू करने के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है।
सेहत की बात करें तो त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी जरूरी है। चूंकि बुध आठवें भाव के स्वामी भी हैं इसलिए करियर में अचानक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
नौकरी में बिना चाहें अचानक ट्रांसफर या उसी कंपनी में काम भी भूमिका बदलने जैसी स्थितियां बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें और उनके मंदिर जाएं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं और बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके बारहवें भाव में होगा, जो हानि, एकांत और विदेश से जुड़ा होता है। इस कारण इस समय आपको बहुत अधिक सफलता नहीं मिल पाएगी।
आपकी प्रयासों में देरी हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। आपकी बुद्धि तेज होगी, लेकिन आप उसका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे।
करियर के मामले में आप असंतोष महसूस कर सकते हैं। काम के दौरान गलतियाँ होने की संभावना है, क्योंकि आप परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताते हुए दिखेंगे। इसके कारण आपके अधिकारी आप पर काम की गुणवत्ता सुधारने का दबाव डाल सकते हैं।
तरक्की पाने के लिए आपको वर्तमान नौकरी छोड़ने की स्थिति भी बन सकती है। धन के मामले में इस समय खर्च बढ़ सकते हैं। अतिरिक्त कमाई के अवसर बहुत सीमित रहेंगे।
उपाय: अपने गुरुओं का सम्मान करें और मंदिरों में दान करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. बुध कुंभ राशि में मार्गी कब होंगे?
बुध ग्रह 21 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होंगे।
2. बुध के मार्गी होने का क्या अर्थ होता है?
जब बुध वक्री चाल से निकलकर सीधी चाल में आते हैं, तो इसे बुध का मार्गी होना कहते हैं। इससे बुध से जुड़े कार्य जैसे बुद्धि, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता बेहतर होने लगती है।
3. कुंभ राशि में बुध मार्गी होने का सामान्य प्रभाव क्या होगा?
इस स्थिति से सोच आधुनिक, तर्कशील और प्रगतिशील होती है। व्यक्ति नई तकनीक, विज्ञान, समाज सुधार और भविष्य से जुड़े विषयों में रुचि लेता है।








